Social

जो समाज अपना इतिहास नहीं जानता वह पाताल में चला जाता है : ओमप्रकाश राजभर

शीतला प्रसाद सरोज

मुंबई : सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और विधायक ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि जो समाज अपना इतिहास नहीं जानता वह, पाताल में चला जाता है। रविवार को अंधेरी ( पू.) के मरोल पाइप लाइन स्थित महाराजा सुहेलदेव राजभर चौक पर माल्यार्पण कर ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि यूपी में सपा, बसपा और कांग्रेस पार्टी खत्म हो गई है।

इसके बाद बीजेपी का खात्मा होगा।बेजेपी के खात्मे के बाद सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी सत्ता पर कब्जा करेगी।

महाराजा सुहेलदेव राजभर की जयंती समारोह 29 को

महाराजा सुहेलदेव राजभर जयंती समारोह के अवसर पर मुंबई प्रवास पर आए ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि 2005 में अंधेरी ( पू.) के मरोल पाइप लाइन, इंदिरानगर ( हनुमान मंदिर परिसर ) में विचार-विमर्श के बाद पार्टी का गठन कर यह संकल्प लिया गया था कि अन्य राजनैतिक दलों को अपने समाज की ताकत का एहसास दिलाकर पिछड़ों व दलित समाज की लडाई लड़ी जाएगी और देश के कोने-कोने में सुहेलदेव का नारा बुलंद किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि देश की महामहिम राष्ट्रपति महोदय ने भी महाराजा सुहेलदेव के शौर्य का गुणगान करते हुए कहा था कि सुहेलदेव ने देशहित में जो लड़ाई लड़ी है, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।

ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि जब तक मैं अपने समाज की ताकत का दुनिया के सामने ऐहसास नहीं करा दूँगा, तब तक चैन नहीं बैठूंगा।
इस अवसर पर हीरालाल ‘मास्टर’, अच्छेलाल राजभर, विनोद राजभर, सुग्रीव राजभर, शंभू राजभर, अजय राजभर, वीरेंद्र राजभर, सहदेव राजभर, अविनाश राजभर, संतोष राजभर, संजय राजभर सहित बड़ी संख्या में राजभर समाज के लोग उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *