Latest

झोल! रीजेंसी अंनतम देगी कल्याण मनपा को पानी, तब बुझ सकेगी दावड़ी वासियों की प्यास

कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका के अधिकारी पूरे मनपा क्षेत्र में अपने भ्रष्ट्राचार, और मनमानी करने के लिए मशहूर है। इसकी गवाही कल्याण डोंबिवली मनपा क्षेत्र के हरेक वार्ड में जोरदार ढंग से चल रहे अवैध निर्माण देता है।

यह भी पढे -: भ्रष्ट मनपा अधिकारियों के कारण दावड़ी रोड वासी पिछले छ महीने से पानी को तरसे, पैसे खाकर रिजेंसी अनन्तम को बेच दिया पानी।

हर अवैध निर्माण में लिप्त भवन निर्माता यह सरेआम कहता है कि कल्याण मनपा अधिकारियो को पैसा खिला कर कोई भी गैर कानूनी काम करवाया जा सकता है।

यह भी पढे -:कल्याण मनपा आयुक्त के कर्तव्यदक्षता पर सवाल, ट्विटर पर बवाल

ऐसे ही मिलता जुलता मामला यहा के २७ गावो में एक गोलवली गांव के दावड़ी रोड,शंकर गढ़ का है।
यहा ५००० से अधिक परिवार वर्षो से रहता था । यहा के नागरिकों को कभी पेयजल संबंधी समस्या नही थी।

लेकिन पिछले छ सात महीने से यहां के नागरिक भयंकर पेयजल समस्या से जूझ रहे है। इनके घर पर महीनो से एक बूंद पानी नल में नही आ रहा है।

कारण कल्याण मनपा अधिकारियो की भ्रष्ट नीति।

पैसों के लिए कितने भी निचले स्तर तक गिर जाने की मनपा कर्मियो की प्रवृत्ति।

वर्ष भर पहले तक दावडी रोड वासियों को पानी की कोई समस्या नही थी। लेकिन दावड़ी रोड से पहले विक्को नाके के पास के गली में सौ एकड़ से अधिक के जगह में रिजेंसी अनन्तम गृह संकुल बनाने का काम ३-४ वर्षो से चल रहा है।

जिसका कुछ हिस्सा वर्ष भर पहले तैयार भी हो गया है, और लोग रहने भी आ रहे है।

यहां के नए आने वाले लोगो को पानी देने के लिए कल्याण डोंबिवली मनपा अधिकारी और महाराष्ट्र औधोगिक विकास महामंडल के अधिकारी कितने तत्पर दिखे इसके अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि रीजेंसी अनंतम वाले के ३ MLD पानी की परमिशन बिना कुछ आगे पीछे सोचें सिर्फ अवैध कमाई के चक्कर में पास कर दिया।

यह भी पढे -: दावड़ी रोड की पेयजल समस्या जल्द खत्म होगी, कर्तव्यदक्ष मनपा आयुक्त विजय सूर्यवंशी का आश्वासन

इन भ्रष्ट अधिकारियों ने यह भी नहीं सोचा की रीजेंसी अनंतम को पानी आवंटित कर देने से यहां के दावड़ी रोड के ५००० से अधिक परिवार पानी के लिए दर दर भटकने के लिए मजबूर हो जायेगा।

अनेक स्थानीय नागरिकों से इस बात की लगातार जानकारी मुम्बई आसपास के पास आने के बाद इस समस्या का जड़ खंगाल कर पहली खबर लगाई गई।

यह भी पढे -: रिजेंसी अनन्तम के कारण दावड़ी रोड के ५००० लोग पानी के लिए दर दर भटकने को मजबूर

जिसे मुंबई आसपास के एक उत्साही पाठक ने उस खबर की लिंक सीधे मनपा आयुक्त विजय सूर्यवंशी को भेज दी। आयुक्त सूर्यवंशी ने इससे संबंधित अधिकारियों को दावड़ी वासियों को जल्द से जल्द पानी देने के सख्त आदेश दिए है।

आयुक्त सूर्यवंशी के सख्त आदेश के बावजूद मनपा के पानी खाते के अधिकारी दावड़ी रोड के वासियों को पानी देने में झोल कर रहे है।

मनपा अधिकारियो ने रीजेंसी अनंतम के संचालकों से कहकर उनकी पानी संचय करने वाली पानी टाकी से एक लाइन लिया है।

उसमे मोटर लगाकर दावड़ी वासियों को पानी देने की योजना पर कार्य जोर शोर से चल रहा है।

दावड़ी रोड वासी मनपा की इस नौटंकी को महज दिखावा मान रहे हैं उनके अनुसार दावडी वासियों को फिर एक बार रीजेंसी अंनतम के मेहरबानी ऊपर निर्भर रहना पड़ेगा

रीजेंसी अंनतम प्रबंधन को जब मर्जी होगा तब दावरी रोड वासियों को पानी मिलेगा अन्यथा फिर पहले जैसी ही स्थिति बन जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *