FEATURED

ओम साईं सामाजिक संस्था अंधेरी ने वितरित किए खाने के पैकेट

शीतला प्रसाद सरोज
मुंबई। ‘ओम साईं सामाजिक संस्था ने अंधेरी, जोगेश्वरी, वर्सोवा, गोरेगांव आदि क्षेत्रों की बस्तियों में खाने के पैकेट और सैनिटाइजर
वितरित कर गरीबों की सेवा की।


इस बाबत संस्था के अध्यक्ष जगदीश मौर्य ने कहा कोरोना वायरस को रोकने के लिए हुए लॉकडाउन से सारी व्यवस्था चरमरा गई है।गरीब लोग बंदी से भूखे हैं।

ऐसे में संस्था निर्णय लिया है कि जब तक लॉकडाउन रहेगा, तब तक गरीबों को मुफ्त में खाना वितरित कर उनकी सेवा की जाएगी।


जरूरतमंद मोबाइल संख्या. 9321366011 पर सम्पर्क कर हमारी व्यवस्था का लाभ ले सकते हैं।
इस कार्य में सामाजिक कार्यकर्ता विरेन पारेख,
लक्ष्मण भंडारी, ज्योती भंडारी, नयन पवार शिवराज भंडारी, शैलेश मौर्या, शिवकांत झा, ख्याति पटेल, निलेश मौर्य, देवेश मौर्य, रूद्रेश मौर्य, सुजल नाचरे, निशा पवार, उर्वशी मौर्य, संजय पटेल, चंद्रकांत शर्मा, गणेश मौर्य, सुनील सालुंखे, शत्रुघ्न परब, धर्मराज यादव, सुरेंद्र यादव  संजय पिलके और जयेश पटेल आदि ने सराहनीय योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *