पासी विकास मंडल ने गोल्ड मेडलिस्ट उर्मिला का किया सम्मान।
कामयाबी साधन से नहीं हौसलों से हासिल होती है।
दादर में हुआ कार्यक्रम।
शीतला प्रसाद सरोज
मुंबई। सामाजिक संस्था अखिल भारतीय पासी विकास मंडल, मुंबई ने दादर ( प. ) के केशरी बैठी चाल स्थित संस्था कार्यालय परिसर में सम्मान समारोह आयोजित कर गोल्ड मेडलिस्ट उर्मिला पासी को सम्मानित किया।

इस मौके पर संस्था अध्यक्ष उमेश पासी ने कहा कि उर्मिला देवी पासी अपने समाज की ही नहीं अपितु पूरे भारत वर्ष की शान हैं, जिन्होंने विगत 9 जुलाई को सिंगापुर में संपन्न हुई 5 किलोमीटर की ओपन दौड़ प्रतियोगिता में देश के लिए गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचने का काम किया है। उर्मिला देवी के जीवनवृत्त पर उन्होंने प्रकाश डाला कर कहा कि समाज की इस उड़नपरी बेटी की संघर्ष भरी कहानी और उसकी कड़ी मेहनत से अन्य बेटियों को सीख लेनी चाहिए कि कामयाबी साधन से नहीं अपितु हौसलों से हासिल होती है।
इस अवसर पर अखिल भारतीय पासी विकास मंडल, मुंबई के उपाध्यक्ष प्रकाश पासी, विजय नारायण पासी, महामंत्री प्रो. विरेन्द्र पासी, हरिलाल सरोज, रामसुरेश पासी, मिठाई लाल सरोज, प्रेमनाथ सरोज, रमाशंकर सरोज, राजकुमार पासी, शोभनाथ सरोज, एस. प्रसाद, महेश सरोज, माता प्रसद सरोज, आनंद सरोज, लालचन्द्र सरोज, उमापती पासी, राधे सरोज, शंकर लाल पासी, अनु सरोज, संगीता सरोज, धर्मेन्द्र सरोज, दुर्गेश सरोज सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

