FEATURED

पलक तिवारी का जन्मदिन सादगी से मनाया गया, लगा बधाईयों का ताँता 

भोजपुरी सिनेमा की बेबी डॉल कही जाने वाली अदाकारा पलक तिवारी का जन्मदिन सादगी पूर्ण मनाया गया। उनके जन्मदिन के शुभ दिन पर उनके सगे-संबन्धियों, करीबी मित्रों तथा उनके चाहने वालों फ़ोन पर कॉल व मैसेज करके, व्हाट्सप्प पर व सोशल मीडिया पर भी बधाई व शुभकामनाएं दीं। उनके पास दिन भर बधाईयों का ताँता लगा रहा। पलक ने जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं देने वाले सभी को तहेदिल से धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया। पलक तिवारी की बात की जाय तो वे जितनी अच्छी अदाकारा हैं, उतनी ही अच्छी इंसान भी हैं। उन्होंने अब तक भोजपुरी फिल्म फूल और कांटे, जानम, रंग आदि में अपने अभिनय व नृत्य का जलवा बिखेरा है। उन्हें फिल्म मेरी जंग और माँ पूर्णागिरि से काफी उम्मीद है।
उल्लेखनीय है कि पलक तिवारी ने मिथिला टाकीज के बैनर तले निर्मित की जा रही सुपरस्टार खेसारीलाल यादव अभिनीत भोजपुरी फिल्म मेरी जंग में विशिष्ट भूमिका में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनका किरदार काफी अलग  ताजगी है। फिल्म के कई दृश्य में खेसारीलाल यादव और पलक तिवारी का लाजवाब अदाकारी दर्शकों का खूब आनंदित करेगा। इस फिल्म में काम करके पलक बहुत खुश हैं। मिथिला टाकीज और फिल्म टीम की वे काफी सराहना करती हैं। फिल्म मेरी जंग के निर्माता मनोज चौधरी हैं। निर्देशक राजू सिंह हैं। छायांकन आर आर प्रिंस का है। उनकी आने वाली भोजपुरी फिल्म मेरी जंग अलावा हिंदी फिल्म माँ पूर्णागिरि है, जिसे आदिशक्ति एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *