Entertainment

जय यादव की ये वादा रहा की शूटिंग पूरी, दिसंबर में होगी प्रदर्शित

जय यादव फिल्म्स के बैनर तले निर्माणाधीन भोजपुरी फिल्म ये वादा रहा की शूटिंग पूरी हो गई है। केंद्रीय भूमिका में जय यादव हैं। अभी हाल ही में फ़िल्म का फर्स्ट लुक भी जारी किया गया है। इस फ़िल्म की शूटिंग प्रयागराज के पावन धरती संगम, हनुमान मंदिर, नैनी, बसवार, रामपुर इत्यादि मनोरम स्थलों पर पूर्ण की गई है। इन दिनों फ़िल्म का पोस्ट प्रोडक्शन तीव्र गति से किया जा रहा है। इस फिल्म को दिसंबर माह में पूरे भारत में एक साथ प्रदर्शित करने की तैयारी की जा रही है। यह फिल्म तकनीकी रूप से मजबूत और फुल इंटरटेनिंग है। फिल्म के निर्देशक सुजीत शर्मा (मुन्ना) हैं। सह निर्माता प्रमोद मिश्रा, राजेश देवरा, कविता जायसवाल, निहारिका पवार हैं। फिल्म के मुख्य कलाकार जय यादव, अमृता पांडेय, शिवा, युगांत पांडेय, निशा गोयल, अनूप अरोरा, श्रद्धा नवल, उमेश श्रीवास्तव, वीरेंद्र झा, बबलू खान, धनंजय सिंह, राज मिश्च व हीरालाल यादव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *