Categories: FEATURED

इरसलवाडी (खालापुर) मे पहाड़ ढहने से १० लोगों की मौत, अनेकों के मलबे मे दबे होने की आशंका

मुंबई से महज ८० किलोमीटर दूर रायगढ़ जिले के खालापुर के पास इरसलगढ़ (इरसल वाडी) में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी है, यहा वुधवार रात पहाड़ ढह जाने से पूरा गाव चपेट मे आ गया और इस भीषण दुर्घटना मे सरकारी आकड़ों के अनुसार १० लोग कि पुष्टि की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस गांव में 50 से 60 घर हैं और करीब 200 से 300 लोग रहते हैं. इस भीषण दुर्घटना मे इरसल वाडी गाव के करीब 30 से 40 घर मलबे में फंसे हुए हैं. बचाव कार्य अभी भी जारी है. यह घटना नवी मुंबई को पानी की आपूर्ति करने वाले मोरबे बांध के पास हुई है।

इरसलवाडी की यह घटना कुछ वर्ष पूर्व घटित मालिन और तालीन गाव मे भीषण दुर्घटना की पुनरावृति मानी जा रही है। दो वर्ष पूर्व की इस घटना मे भी अनेक लोगों की मौत हो गयी थी. तलिये गांव में 35 घर ढह गये थे, जिसमें 44 लोगों की मौत हो गयी थी. मालिन में 151 लोगों की जान गई थी.ऐसे ही मालिन गांव पर अहले सुबह पहाड़ गिर गया थी, एक झटके मे लगभग पूरा गाँव एक पल में गायब हो गया! इसमें 151 लोगों की जान चली गयी. एक बार फिर वही हादसे कि पुनरावृति हुई है.

इरशालगढ़ मे एनडीआरएफ और स्थानीय नागरिकों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन जोरशोर शुरू कर दिया गया है. राज्य सरकार द्वारा इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना की जानकारी मिलने के बाद एनडीआरएफ की दो इकाइयों को तैनात की गई हैं। इसके अलावा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है. अंधेरे और भारी बारिश के कारण बचाव कार्य में बाधा आई। लेकिन सुबह फिर से शुरू कर दिया गया।

लगातार बारिश के कारण पहाड़ पर से मिट्टी अभी भी गिर रही है.. गांव तक पहुंचने का रास्ता सिर्फ पैदल ही जाया जा सकता है यहा वाहन नहीं जा सकता हैं, पहाड़ के नीचे वसे इरशालगढ़ गाव से इरशालवाडी पहुचने के लिए डेढ़ घंटे तक पैदल चलना पड़ता है.

इस भीषण दुर्घटना के बाद राज्य सरकार पूरी तरह सक्रिय है। घटना वुधवार रात ९ – १० बजे की है, स्थानिय जिलाधिकारी तक इसकी जानकारी रात ११ बजे तक पहुची । तभी से प्रशासन सक्रिय हो गया और मदद और स्थिति कि जानकारी के लिए राज्य सरकार मे मंत्री गिरीश महाजन रात ३ बजे इरसालवाडी पहुच गए। राज्य सरकार ने इस भीषण दुर्घटना मे मृतकों को ५ – ५ लाख रुपये मदद स्वरूप देने और घायलों को मुफ़्त इलाज की घोषणा की है।

इस भीषण दुर्घटना पर राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस, अजित पवार गुरुवार सुबह से सक्रिय है। और दुर्घटना मे बाधित लोगों को हर संभव मदद के लिए आवश्यक निर्देश दे रहे है ।

rajesh

Recent Posts

अभाविप कल्याण जिला द्वारा ‘पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं’ का गौरव व शुभकामना समारोह; २१ जुलाई को भव्य आयोजन

कल्याण: 'ज्ञान, शील, एकता' के मूल मंत्र के साथ पिछले ७८ से अधिक वर्षों से…

3 hours ago

कल्याण सामूहिक बलात्कार कांड: पीड़िता की जाति पर सस्पेंस जारी; स्थानीय हिंदू संगठनों ने जताया ‘लव जिहाद’ का शक, इलाके में हड़कंप

कल्याण: महाराष्ट्र के कल्याण में एक प्रतिष्ठित कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत युवती से…

1 day ago

अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) द्वारा टिटवाला के ‘पारस बाल भवन’ में खाद्य सामग्री एवं नाश्ता वितरण कार्यक्रम का आयोजन

टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…

2 days ago

राम मंदिर दान मामले में कथित गड़बड़ी पर RSS ने जताया दुख, जांच एजेंसियों और ट्रस्ट को लेकर कही ये बड़ी बात

कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…

2 days ago

कल्याण: रेलवे स्टेशन से महालक्ष्मी होटल तक सरेआम चलने वाले गंदे धंधे पर पुलिस का कड़ा प्रहार; सालों पुराने कलंक से मिली मुक्ति

कल्याण रेलवे स्टेशन परिसर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में वर्षों से सरेआम चल रहे…

3 days ago

कडोमपा की लापरवाही: कल्याण का मुख्य श्मशान घाट बना कचरे का ढेर, जनता में आक्रोश

कल्याण (पश्चिम): कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका (कडोमपा) के अंतर्गत आने वाले कल्याण पश्चिम, मुरबाड रोड (रोशन…

4 days ago