Categories: Latest

सेवादल के कार्यक्रम में याद आए कामत

शीतला प्रसाद सरोज
मुंबई। कांग्रेस सेवादल, वर्सोवा विधानसभा क्षेत्र की ओर से जोगेश्वरी( पश्चिम) स्थित बेहरामबाग नाके पर मासिक झण्डा बंदन कार्यक्रम किया गया, जिसमें पार्टी के लोगों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. गुरुदास कामत को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस मौके पर कांग्रेस कमेटी, महाराष्ट्र के महासचिव व पूर्व उप महापौर राजेश शर्मा ने स्व. गुरुदास कामत के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर कहा कि यहां जब भी कार्यक्रम होता था, तब कामत साहब जरूर हम लोगों के बीच होते थे।लेकिन आज वे नहीं हैं, यह हम लोगों के लिए दुर्यभाग्य की बात है। उन्होंने स्व. गुरुदास कामत के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि कामत साहब की मृत्यु से पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता बहुत दुःखी हैं, जिससे उबरना आसान बात नहीं है। कामत साहब पार्टी के जगमगाते सितारे थे, जिन्होंने पार्टी और कार्यकर्ताओं के लिए बहुत कुछ किया। उनके योगदानों को भुलाया नहीं जा सकता। शर्मा ने कहा कि हमारे लिए एकजुटता और कामत के आदर्शों पर चलना ही कामत को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी, भावना जैन, महेश मलिक, कांग्रेस सेवादल उत्तर-पश्चिम जिलाध्यक्ष विजय रेड्डी, राज गुप्ता, एमएम यादव, इकरार खान मनचंदा आदि सहित बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा खड़की के जिला परिषद शाला में आवश्यक सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन

कल्याण: सेवा और समाज कल्याण के अपने संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाते हुए, 'अग्रवाल समाज…

2 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण ने अंबरनाथ के बाल छात्रावास में चलाया सेवा कार्यक्रम

अब आदिवासी इलाकों में बांटी जाएगी शैक्षणिक सामग्री ​अंबरनाथ: "मानव सेवा ही माधव सेवा है"…

6 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा ‘अधिक मास’ के पावन अवसर पर सेवा कार्य, सदस्यों से सहयोग की अपील

"मानव सेवा ही माधव सेवा है" और "सेवा ही धर्म है" के मूल मंत्र को…

1 week ago

बदलापुर: अग्रवाल समाज कल्याण ने ‘वेरु मंद प्रतिष्ठान’ में बांटी जरूरत की सामग्री, स्वास्थ्य जांच भी की

बदलापुर: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा सामाजिक सरोकार और मानवता की मिसाल पेश करते हुए बदलापुर…

2 weeks ago

डोंबिवली: मनसे का नाम लेकर व्यापारी से 32 लाख की रंगदारी, घर में घुसकर मारपीट और महिला से बदसलूकी

डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…

4 weeks ago