Categories: NationalSocial

युवाओं को रोजगार से रुकेगा पलायन : राजनाथ सिंह

गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि कौशल भारत, सशक्त भारत के तहत देश के युवाओं को बड़ी संख्या में रोजगार मुहैया कराए जा रहे हैं। लखनऊ में रोजगार मेले का उद्घाटन करते हुए गृह मंत्री ने कहा कि देश भर के 450 केन्द्रों पर इस प्रकार के रोजगार मेले लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि आज लखनऊ में रोजगार मेले के तहत 8 हजार से भी ज्यादा युवाओं को रोजगार दिया जाएगा जो एक बड़ी उपलब्धि है।

प्रधानमंत्री के विजन की प्रशंसा करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि युवा शक्ति का इस्तेमाल देश के विकास में करने के लिए उन्होंने कौशल विकास, स्टार्ट अप और स्टैंड अप इंडिया जैसे कार्यक्रमों की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि युवाओं को कुशल बनाकर उन्हें रोजगार देने की इस प्रक्रिया में निजी क्षेत्र से महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हो रहा है।

सिंह ने कहा कि सभी को सरकारी नौकरी संभव नहीं है, लेकिन उनकी प्रतिभा का विकास कर उन्हें रोजगार देना संभव है। गृह मंत्री ने कहा कि देश में मानव संसाधन की कमी नहीं है। देश की कुल आबादी के 62 फीसद लोगों की आयु 25 वर्ष या उससे कम है।

गृह मंत्री ने कहा कि भारत आज दुनिया की सबसे तेजी से विकास करती अर्थव्यवस्था वाला देश है। इसमें सभी का योगदान है। युवाओं का योगदान खासतौर पर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने वर्ष 2022 तक सभी को मकान देने की बात कही है। रोजी-रोटी और मकान लोगों की बुनियादी जरूरतें हैं, जिन्हेंद सरकार पूरा करेगी। उत्तर प्रदेश की चर्चा करते हुए गृह मंत्री ने कहा कि यहां रोजगार की अपार संभावनाएं हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा शुरू ‘एक जनपद एक उत्पाद’ योजना के बेहतर नतीजे सामने आए हैं। राजनाथ सिंह ने कहा कि जब कौशल विकास के जरिये लोगों को रोजगार मिलेगा तभी उनका पलायन रुकेगा। उन्होंने कहा कि सरकार मुद्रा योजना के तहत 10 लाख रुपये तक का कर्ज बगैर किसी जमानत के देती है। देश में साढ़े छह करोड़ लोगों को इस योजना का पहली बार फायदा हुआ है।

गृह मंत्री ने इस अवसर पर कौशल विकास के तहत प्रशिक्षित युवाओं को सिलाई मशीन जैसे उपकरण दिए। उन्होंने रोजगार मेले में सफल घोषित युवाओं को रोजगार पत्र भी दिए।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

डोंबिवली: मनसे का नाम लेकर व्यापारी से 32 लाख की रंगदारी, घर में घुसकर मारपीट और महिला से बदसलूकी

डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…

2 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: 30 मई को वृद्धाश्रम के बुजुर्गों और गौशाला की गौमाताओं को दी जाएगी बड़ी सहायता

अंबरनाथ/बदलापुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है और जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है।…

2 weeks ago

कल्याण स्टेशन पर सुरक्षा की बड़ी चूक: प्याऊ से ‘कंप्रेसर’ चोरी, सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…

1 month ago

कल्याण रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में सेंध: प्याऊ से कंप्रेसर चोरी, यात्रियों को बूंद-बूंद पानी के लिए मोहताज करने की साजिश

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…

1 month ago

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

2 months ago