Categories: FEATUREDLatest

बिहार में लोकसभा चुनाव के लिए राजग में सीट बंटवारे पर सहमती, भाजपा-जदयू 17-17, लोजपा 6 सीटों पर राजी

बिहार में लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारा:भारतीय जनता पार्टी नितीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड और रामविलास पासवान की लोकजनशक्ति पार्टी पर आम सहमती बन गयी है,इसके तहत भाजपा-जदयू 17-17, और लोजपा 6 सीटों पर चुनाव लड़ेगी इस बावत रविवार सुभ से भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के निवास पर एक बैठक बुलाई गयी थी इसी बैठक के बाद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह जदयु प्रमुख नितीश कुमार और लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान ने सयुक्त रूप से आयोजित पत्रकार परिषद में उक्त निर्णय की घोषणा की,इस अवसर पर लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान के पुत्र चिराग पासवान भी उपस्थित थे,।

पत्रकारों से बातचीत के दौरान भाजपा अध्यक्ष शाह ने यह भी बताया की बैठक में लोजपा नेता पासवान को भजपा कोटे से राज्यसभा भेजे जाने का निर्णय लिया गया है।शाह के अनुसार सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) पिछली बार से अधिक यानि 31 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करेगा और इसके साथ ही उन्होंने पूर्ण विश्वास जताया कि यह गठबंधन 2019 में फिर से सत्ता में आयेगा। बिहार में लोकसभा की कुल 40 सीट है। इस समझौते से लोजपा को फायदा पहुंचा है। पार्टी को कम सीटें मिलने के कयास लगाये जा रहे थे, लेकिन गठबंधन से उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्त्व वाली रालोसपा के निकलने के बाद मौके का फायदा उठाते हुये लोजपा अपने तेवर कड़ा करते हुये भाजपा के साथ बेहतर सौदा करने में कामयाब रही, जिसके चलते उन्हें छह सीट मिल गयी।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा 29वें ठंडे पानी के प्याऊ का शुभारंभ 27 जून को,

स्वर्गीय शारदा देवी गुप्ता की पुण्य स्मृति में की जा रही है समाज सेवा अंबरनाथ:…

2 days ago

IITians के सुझावों से होंगे देश में सुधार, संसद की समितियों तक पहुंचाए जाएंगे प्रस्ताव: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

नई दिल्ली, 21 जून। लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने देशभर के IIT पूर्व छात्रों…

3 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: भिवंडी में आदिवासी विद्यार्थियों को बांटी स्कूल सामग्री और LED टीवी

भिवंडी, 20 जून: अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) ने अपनी सेवा और समाज कल्याण की परंपरा…

4 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा खड़की के जिला परिषद शाला में आवश्यक सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन

कल्याण: सेवा और समाज कल्याण के अपने संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाते हुए, 'अग्रवाल समाज…

1 week ago

अग्रवाल समाज कल्याण ने अंबरनाथ के बाल छात्रावास में चलाया सेवा कार्यक्रम

अब आदिवासी इलाकों में बांटी जाएगी शैक्षणिक सामग्री ​अंबरनाथ: "मानव सेवा ही माधव सेवा है"…

2 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा ‘अधिक मास’ के पावन अवसर पर सेवा कार्य, सदस्यों से सहयोग की अपील

"मानव सेवा ही माधव सेवा है" और "सेवा ही धर्म है" के मूल मंत्र को…

2 weeks ago