Categories: Entertainment

पवन सिंह की लोहा पहलवान को मिली अच्छी ओपनिंग, लोहा पहलवान का लोहा मान रहे हैं दर्शक

गाग मिली है। इस फिल्म में पवन सिंह के हैरतअंगेज स्टंट व विराट कुश्ती का लोहा दर्शक मान रहे हैं। लोहा पहलवान में पवन सिंह पहली बार पहलवानी करते हुए नज़र आ रहे हैं। उनका अभिनय सिनेप्रेमियों को काफी रोमांचित कर रहा है। इस फिल्म में पवन सिंह के साथ नवोदित अदाकारा पायस पंडित अपना फिल्मी सफर शुरू कर रही हैं। यिकी के सिरमौर व भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार पवन सिंह की भोजपुरी फिल्म लोहा पहलवान को बिहार, झारखण्ड में दशहरा के शुभ पर्व पर प्रदर्शित की गई है, जिसे बहुत अच्छी ओपनिंभोजपुरी माटी की महक को देश दुनियां में फैलाने के लिए बनाई गई यह फिल्म दर्शकों के मनोरंजन के साथ साथ समाज में संदेश भी देने का कार्य कर रही है। लक्ष्मी गणपति फिल्म्स एवं निषाद प्रोडक्शन के बैनर तले भोजपुरी फिल्म लोहा पहलवान का निर्माण उच्च तकनिकी के साथ हर एक पहलू  पर बहुत ही बारीकी से ध्यान देकर किया गया है, जोकि फिल्म को बहुत दर्शनीय बनाया है। सेंसर बोर्ड द्वारा बिना एक भी कट के यू ए सर्टिफिकेट प्राप्त फ़िल्म का ट्रेलर सुप्रसिद्ध म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यू ट्यूब चैनल से पहले ही रिलीज हो चुका है, जिसे काफी हिट माना गया।
वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी म्यूजिक कंपनी के ओनर रत्नाकर कुमार ने इस फिल्म का म्यूजिक एवं आल डिजीटल राईट्स लिया है। फिल्म के निर्माता एम. रमेश व्यास एवं संजय निषाद हैं। फिल्म के निर्देशक इकबाल बख्श हैं। सह निर्माता सुशील सिंह तथा लेखक व कार्यकारी निर्माता प्रकाश जैस हैं। संगीतकार छोटेबाबा ने बहुत ही मधुर संगीत बनाया है। गीत लिखे हैं मनोज मतलबी, आजाद सिंह, मुन्ना दूबे, सुमित सिंह चन्द्रवंशी ने। छायांकन  के. वेंकेट महेश, नृत्य रिक्की गुप्ता व राम देवन, मारधाड़ हीरालाल यादव, कला मनीष शिर्के, संकलन कुणाल प्रभु का है। फिल्म के प्रचारक रामचन्द्र यादव व सर्वेश कश्यप हैं। फिल्म के मुख्य कलाकार पवन सिंह के साथ पायस पंडित, प्रकाश जैस, दीपक सिन्हा, देव सिंह, धामा वर्मा, जफ़र खान, श्रद्धा नवल, पुष्पक चावला, संतोष पहलवान एवं सुशील सिंह हैं। विशेष नृत्य आईटम क्वीन सीमा सिंह व ग्लोरी मोहन्ता का है।
Mumbai AasPaas

Recent Posts

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

3 weeks ago

शास्त्री नगर अस्पताल में अग्रवाल समाज, कल्याण ने शुरू किया शीतल जल प्याऊ, मरीजों को मिलेगी राहत

डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…

3 weeks ago

डोंबिवली:अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा शास्त्रीनगर अस्पताल में दो शीतल पेयजल प्याऊ का होगा शुभारंभ

डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…

4 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा भव्य ‘होली स्नेह सम्मेलन’ का आयोजन, हास्य कवि सम्मेलन ने बांधा समां

कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…

2 months ago

कल्याण में टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन का होली स्नेह मिलन हर्षोल्लास के साथ संपन्न

कल्याण : टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन कल्याण द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन 2026 का…

2 months ago

कल्याण में जुटेगा कवियों का महाकुंभ: रविवार को अग्रवाल समाज मनाएगा ‘भव्य हास्य कवि सम्मेलन’ और होली मिलन समारोह

कल्याण: रंगों के पावन पर्व होली और साहित्य के अनूठे संगम का गवाह बनने के…

2 months ago