Categories: Entertainment

पवन सिंह और सुजीत कुमार सिंह का एक साथ चौका

भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार पवन सिंह और फ़िल्म निर्देशक सुजीत कुमार सिंह कई सुपरहिट देने के बाद अब एक चौका लगाने वाले हैं। जी हाँ,   पवन सिंह के साथ भोजपुरिया राजा, सत्या, धड़कन, वांटेड जैसी सुपरहिट देने के बाद पवन सिंह स्टारर निर्देशक सुजीत कुमार सिंह चार भोजपुरी फिल्म क्रेक फाईटर, वारंट, सत्या रिटर्न्स एवं नो एंट्री का बैक टू बैक शूटिंग शुरु करने वाले हैं। इन चारों फिल्मों की शूटिंग क्रमशः एक के बाद एक स्टार्ट टू एन्ड शेड्यूल में पूरी की जाएगी। जिसमें फिल्म क्रेक फाईटर की शूटिंग 1 दिसंबर से राँची, झारखंड, बिहार और मुंबई के विभिन्न रमणीय स्थलों पर की जाएगी। उपेन्द्र सिंह फिल्म्स क्रिएशन्स के बैनर तले निर्मित की जा रही फिल्म क्रेक फाईटर के निर्माता उपेन्द्र सिंह हैं। निर्देशक सुजीत कुमार सिंह व सह निर्माता लोकेश मिश्रा हैं। लेखक वीरू ठाकुर हैं। संगीतकार छोटे बाबा बसही, प्रोडक्शन डिज़ाइनर अरशद शेख पप्पू हैं। छायांकन वेंकट महेश, मारधाड़ रॉकी राजेश , संकलन दीपक जऊल का है। मुख्य भूमिका में पवन सिंह, बृजेश त्रिपाठी, उमेश सिंह, लोटा तिवारी, धामा वर्मा आदि हैं।
विदित हो कि बाकि दूसरी फिल्म वारंट का निर्माण बिगाय प्रोडक्शन द्वारा किया जाएगा। तीसरी फिल्म सत्या रिटर्न्स का निर्माण श्याम घनश्याम इंटरनेशनल के बैनर तले किया जाएगा। तथा चौथी फिल्म नो एंट्री के प्रस्तुतकर्ता अरुण त्यागी, निर्माता लोकेश मिश्रा हैं। इस तरह से पवन सिंह और सुजीत कुमार सिंह की सुपरहिट जोड़ी एक साथ चौका लगाने वाले हैं।
Mumbai AasPaas

Recent Posts

जंतर-मंतर पर हिंदू देवताओं का अपमान और ‘हेट स्पीच’; कुणाल कामरा और प्रकाश राज पर मामला दर्ज करें!

हिंदू जनजागृति समिति और सुप्रीम कोर्ट के वकीलों ने संसद मार्ग थाने में दर्ज कराई…

9 hours ago

अग्रवाल समाज कल्याण ने दिखाई दरियादिली: टिटवाला के पारस बाल भवन के बच्चों को बांटी राहत व खाद्य सामग्री

टिटवाला: सामाजिक सरोकारों में हमेशा अग्रणी रहने वाली संस्था 'अग्रवाल समाज कल्याण' ने एक बार…

1 day ago

अभाविप कल्याण जिला द्वारा ‘पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं’ का गौरव व शुभकामना समारोह; २१ जुलाई को भव्य आयोजन

कल्याण: 'ज्ञान, शील, एकता' के मूल मंत्र के साथ पिछले ७८ से अधिक वर्षों से…

1 day ago

कल्याण सामूहिक बलात्कार कांड: पीड़िता की जाति पर सस्पेंस जारी; स्थानीय हिंदू संगठनों ने जताया ‘लव जिहाद’ का शक, इलाके में हड़कंप

कल्याण: महाराष्ट्र के कल्याण में एक प्रतिष्ठित कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत युवती से…

2 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) द्वारा टिटवाला के ‘पारस बाल भवन’ में खाद्य सामग्री एवं नाश्ता वितरण कार्यक्रम का आयोजन

टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…

3 days ago

राम मंदिर दान मामले में कथित गड़बड़ी पर RSS ने जताया दुख, जांच एजेंसियों और ट्रस्ट को लेकर कही ये बड़ी बात

कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…

3 days ago