Categories: CrimeSocial

नशे में धुत लड़की ने डिवाइडर पार कर मारी दूसरी कार में टक्कर, महिला की मौत

राजधानी दिल्ली में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है. 22 साल की छात्रा ने अपने हाई स्पीड एसयूवी से एक दूसरी कार को टक्कर मार दी, जिससे उसमें मौजूद महिला की मौत हो गई. जबकि गाड़ी में मौजूद बच्ची गंभीर रूप से जख्मी हो गई. घटना पश्चिम दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके की है. जहां एक महिला परिवार के साथ अपनी महिंद्रा क्वांटो कार से पंजाबी बाग फ्लाईओवर से गुजर रही थी. इसी दौरान दूसरी लेन में आ रही एक मारुति सुजुकी एस-क्रास ने उनकी कार को टक्कर मार दी. बताया जा रहा है कि मारुति सुजुकी बेहद तेज स्पीड में थी, जिसके चलते वह डिवाइडर पार करते हुए दूसरी लेन में मौजूद गाड़ी से जा टकराई. हादसे के बाद गाड़ी में मौजूद पूनम सरदाना (38 वर्ष) को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने बताया, ‘पूनम सरदाना अपने पति विमल सरदाना, बेटी चेतन्या सरदाना (13) और परिवार के एक अन्य सदस्य के साथ दक्षिण दिल्ली के छतरपुर मंदिर से आदर्श नगर स्थित अपने घर लौट रही थीं.’

जिस एसयूवी ने इस हादसे को अंजाम दिया, उसे 22 साल की शिवानी मलिक चला रही थी. पुलिन ने बताया कि वह नोएडा स्थित एक सैलून में काम करती है और अपने मित्र के साथ गुरुग्राम में एक क्लब जा रही थी. पुलिस के मुताबिक, शिवानी शराब के नशे में थी. चश्मदीदों ने बताया कि हादसे के बाद एसयूवी में मौजूद दो लड़के फरार हो गए, जबकि लोगों ने गाड़ी चला रही शिवानी को पकड़ लिया. उन्होंने बताया कि शिवानी ड्राइविंग सीट पर बैठी हुई थी. शिवानी के खिलाफ तेज रफ्तार और लापरवाही के साथ गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया गया है. उसकी गिरफ्तारी भी हो गई है. वहीं, दूसरी तरफ हादसे में घायल 13 साल की चेतन्या का इलाज चल रहा है.

छठ पूजा महापर्व का अनूठा आयोजन होगा भोजपुरी सितारों के संग

Mumbai AasPaas

Recent Posts

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

2 weeks ago

शास्त्री नगर अस्पताल में अग्रवाल समाज, कल्याण ने शुरू किया शीतल जल प्याऊ, मरीजों को मिलेगी राहत

डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…

3 weeks ago

डोंबिवली:अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा शास्त्रीनगर अस्पताल में दो शीतल पेयजल प्याऊ का होगा शुभारंभ

डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…

4 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा भव्य ‘होली स्नेह सम्मेलन’ का आयोजन, हास्य कवि सम्मेलन ने बांधा समां

कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…

2 months ago

कल्याण में टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन का होली स्नेह मिलन हर्षोल्लास के साथ संपन्न

कल्याण : टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन कल्याण द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन 2026 का…

2 months ago

कल्याण में जुटेगा कवियों का महाकुंभ: रविवार को अग्रवाल समाज मनाएगा ‘भव्य हास्य कवि सम्मेलन’ और होली मिलन समारोह

कल्याण: रंगों के पावन पर्व होली और साहित्य के अनूठे संगम का गवाह बनने के…

2 months ago