Categories: Sports

टेनिस स्टार सानिया मिर्जा बनी मां, बेटे को जन्म दिया

नई दिल्ली: टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने आज बेटे को जन्म दिया है. खुद उनके पति और क्रिकेटर शोएब मलिक ने सोशल मीडिया के जरिए ये खुशखबरी शेयर की है. करीब 8 साल के लंबे इंतेजार के बाद सानिया मिर्जा- शोएब अख्तर के घर किलकारियां गूंजी हैं. इसके बाद से ही लगातार इस कपल को बधाईयां और शुभकामनाएं मिल रही हैं. शोएब मलिक ने ट्वीट करके इस जानकारी को अपने और सानिया मिर्जा के फैंस के साथ शेयर किया है.
शोएब ने लिखा है कि वो बेटे के जन्म की खबर देते हुए बेहद उत्साहित हैं. दुआओं के लिए शुक्रिया.  सानिया मिर्जा के मां बनने के बाद उनके फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दे रहे हैं. वहीं बॉलीवुड की कुछ हस्तियों में भी खुशी की लहर है. सानिया के मां बनने के बाद सबसे पहले डायरेक्टर-प्रोड्यूसर फराह खान ने इंस्टाग्राम पर एक एक फोटो पोस्ट की. इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘फाइनली लंबे समय बाद बहुत अच्छी खबर आ गई.
बता दें कि अपनी प्रग्नेंसी के दौरान सानिया ने एक सवाल के जवाब में कहा था कि उनके बच्चे के नाम के साथ मिर्जा और मलिक सरनेम जुड़ेगा। सानिया और शोएब ने 2010 में शादी की थी और यह उनका पहला बच्चा है। पाकिस्तानी क्रिकेटर से शादी करने के कारण सानिया को कई बार ट्रोलिंग का भी शिकार होना पड़ा, लेकिन वह हर परिस्थिति में पूरी मजबूती से डटी रहीं।
Mumbai AasPaas

Share
Published by
Mumbai AasPaas
Tags: saniya mirza

Recent Posts

डोंबिवली: मनसे का नाम लेकर व्यापारी से 32 लाख की रंगदारी, घर में घुसकर मारपीट और महिला से बदसलूकी

डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…

2 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: 30 मई को वृद्धाश्रम के बुजुर्गों और गौशाला की गौमाताओं को दी जाएगी बड़ी सहायता

अंबरनाथ/बदलापुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है और जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है।…

2 weeks ago

कल्याण स्टेशन पर सुरक्षा की बड़ी चूक: प्याऊ से ‘कंप्रेसर’ चोरी, सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…

4 weeks ago

कल्याण रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में सेंध: प्याऊ से कंप्रेसर चोरी, यात्रियों को बूंद-बूंद पानी के लिए मोहताज करने की साजिश

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…

1 month ago

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

2 months ago