झांसी रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब रेलवे ट्रैक पर खड़ी ट्रेन की बोगी में भीषण आग लग गई. आग लगने के बाद रेलवे स्टेशन पर अफरा तफरी मच गई. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे रेलवे कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया. आग लगने की घटना को गंभीरता से लेते हुए रेलवे के अधिकारियों ने जांच के आदेश दे दिए है.
जानकारी के मुताबिक झांसी रेलवे स्टेशन के रेलवे ट्रैक पर खड़ी एक यात्री ट्रेन के कोच में अचानक आग लग गई. घटना के बाद मौके पर पहुचे रेल अधिकारियो ने आनन फानन में दमकल की गाड़ियों को बुलाकर कड़ी मशक्कत के बाद धू-धूकर जल रही आग से लिपटी बोगी पर काबू पाया. वहीं अचानक ट्रेन की बोगी में आग लगने की घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए है.
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे झांसी मंडल के डीआरएम अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि कुछ कोच पुनर्निर्माण के लिए यहां आए थे. डिब्बों में आग लगने के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं लगा है. घटना की जांच के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है. जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी
"सेवा ही धर्म है, सहयोग ही परम पुण्य है" के ध्येय वाक्य को आत्मसात करते…
डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…
अंबरनाथ/बदलापुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है और जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है।…
कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…
कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…
कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…