Categories: Entertainment

खेसारीलाल यादव और अक्षरा सिंह की जोड़ी लंबे अर्से के बाद वापस

सुपरस्टार खेसारीलाल यादव और ड्रीमगर्ल अक्षरा सिंह की सुपरहिट जोड़ी एक बार फिर लंबे अर्से के बाद वापस नंबर वन के पायदान को पार करते हुए चहुंओर धमाल मचा रही है। यह जोड़ी वापस अपना सुपरहिट का रंग दिखाई है। जी हां, सुपरहिट भोजपुरी फिल्म ‘बलमजी लव यू’ का ऑडियो सांग धोखा देती है रिलीज होते ही वायरल हो गया है। लोग यह गाना बड़े चाव से देख व सुन रहे हैं। खेसारीलाल और अक्षरा सिंह को जोड़ी को एक साथ देखकर संगीतप्रेमी जहाँ काफी गदगद हैं, वहीं प्रतिदिन 11 लाख से ज्यादा लोग यू ट्यूब पर देख रहे हैं। इस ऑडियो सांग को मात्र 16 दिन में 18 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं। अब तक भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री में किसी भी जोड़ी ने इस तरह से हिट नहीं दिया है। इस गाने को लेकर दर्शकों व श्रोताओं में गजब का उत्साह बना हुआ है। इस गाने का पार्श्वगायन खेसारीलाल यादव व खुशबू जैन ने किया है। गीतकार श्याम देहाती के लिखे इस गीत को मधुर और कर्णप्रिय संगीत से सजाया है संगीतकार ओम झा ने। श्री रामा प्रोडक्‍शन हाउस प्रस्‍तुत फिल्‍म ‘बलम जी लव यू’ की निर्मात्री सीमा देवी रूंगटा और निर्माता आनंद कुमार रूंगटा हैं। निर्देशक प्रेमांशु सिंह हैं। एसोसिएट प्रोड्यूसर रज्जू अंसारी हैं। इस फ़िल्म का सभी डिजिटल राईट्स सुप्रसिद्ध म्यूजिक कपंनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी ने लिया है। एक सवाल के जवाब म्यूजिक कंपनी के ओनर रत्नाकर कुमार ने बताया कि मुझे इस गाने को लेकर काफी भरोसा था कि यह गाना बहुत बड़ा हिट होगा और काफी समय बाद वापस एक साथ आई खेसारीलाल और अक्षरा सिंह की जोड़ी को संगीतप्रेमी नंबर वन के पायदान से भी ऊपर जरूर बिठायेंगे। इस जोड़ी की लोकप्रियता से हम सब बहुत खुश हैं। ये दोनों स्टार हमारे लिए बहुत लकी साबित हुए हैं। डेली 11लाख से ज्यादा लोगों द्वारा यह ऑडियो सांग देखा जाना वाकई बहुत बड़ा रिकॉर्ड है।
Mumbai AasPaas

Recent Posts

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

3 weeks ago

शास्त्री नगर अस्पताल में अग्रवाल समाज, कल्याण ने शुरू किया शीतल जल प्याऊ, मरीजों को मिलेगी राहत

डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…

3 weeks ago

डोंबिवली:अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा शास्त्रीनगर अस्पताल में दो शीतल पेयजल प्याऊ का होगा शुभारंभ

डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…

4 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा भव्य ‘होली स्नेह सम्मेलन’ का आयोजन, हास्य कवि सम्मेलन ने बांधा समां

कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…

2 months ago

कल्याण में टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन का होली स्नेह मिलन हर्षोल्लास के साथ संपन्न

कल्याण : टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन कल्याण द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन 2026 का…

2 months ago

कल्याण में जुटेगा कवियों का महाकुंभ: रविवार को अग्रवाल समाज मनाएगा ‘भव्य हास्य कवि सम्मेलन’ और होली मिलन समारोह

कल्याण: रंगों के पावन पर्व होली और साहित्य के अनूठे संगम का गवाह बनने के…

2 months ago