Categories: FEATUREDLatest

अभाविप की दो दिवसीय केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक मुंबई में हुई आरंभ।

अभाविप ने अरुणाचल प्रदेश में शांति बनाए रखने हेतु की अपील

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की केंद्रीय कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) और प्रदेश संगठन मंत्री की , शैक्षणिक वर्ष 2018-19 की समीक्षा करने और अभाविप के 2019-20 प्रस्तावों पर विचार-विमर्श करने हेतु दो दिवसीय वार्षिक बैठक रामभाऊ महाल्गी प्रबोधिनी, भयंदर, मुंबई में शुरू हुई ।

अभाविप के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ एस सुब्बैया, राष्ट्रीय महामंत्री श्री आशीष चौहान और राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री सुनील अम्बेकर ने इस वार्षिक समीक्षा और संगठन बैठक का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया और उसके उपरांत सभी प्रतिनिधियों द्वारा वन्देमातरम का गायन किया गया।

अपना अध्यक्षीय भाषण आरंभ करने से पूर्व , राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ एस सुब्बैया ने सभी प्रतिनिधियों के साथ शहीद सीआरपीएफ कर्मियों की याद में दो मिनट का मौन रखा। प्रो सुब्बैया ने पिछले दिसंबर में कर्णावती (अहमदाबाद) में संपन्न हुए 64 वें राष्ट्रीय अधिवेशन में हुई बैठक के उपरांत मुद्दों पर बात करते हुए कहा, ” अभाविप के निरंतर प्रयासों से राष्ट्रवाद , विनाश के पर्याय माओवाद और मार्क्सवाद की तरह एक खोखला फैशन बनने के बजाय हर भारतीय के ह्रदय और मस्तिष्क में जगह बना चुका है । ” उन्होंने कहा कि अभाविप ने अतीत में विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों जैसे कि सेल्फी विद कैंपस, मिशन साहसी आदि का आयोजन करके एक महत्वपूर्ण यात्रा पूरी की है । इसी प्रकार वर्तमान सरकार की नीतियों जैसे किसान सम्मान योजना और इस तरह की अन्य पहलों के साथ राष्ट्र को भी लाभ मिल रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आगे कहा कि पूरे देश ने सीआरपीएफ सैनिकों के परिवारों के दर्द को महसूस किया तथा प्रत्येक भारतीय राष्ट्र हित में योगदान देने के लिए तैयार है।

 

राष्ट्रीय महामंत्री श्री आशीष चौहान ने अरुणाचल प्रदेश में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना का उल्लेख किया। उन्होंने, अरुणाचल प्रदेश राज्य में हिंसक विरोध प्रदर्शनों में युवक की मृत्यु तथा खराब हो रही स्थिति के मद्देनजर, संगठन के मुख्य प्रतिनिधि के रूप में जल्द से जल्द शांति बनाने की अपील की। उन्होंने कहा, “हम वहां के निवासियों, विशेष रूप से युवाओं से आग्रह करते हैं कि वे उकसावे में न आऐं और हिंसा भड़काने वाले समूहों के घातक इरादों से अवगत रहें।”

संगठनात्मक दृष्टि से 39 प्रांतों से आए केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य और प्रदेश संगठन मंत्री मुंबई शहर में स्थित आरएमपी परिसर में चल रही बैठक में शामिल है।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

1 week ago

शास्त्री नगर अस्पताल में अग्रवाल समाज, कल्याण ने शुरू किया शीतल जल प्याऊ, मरीजों को मिलेगी राहत

डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…

2 weeks ago

डोंबिवली:अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा शास्त्रीनगर अस्पताल में दो शीतल पेयजल प्याऊ का होगा शुभारंभ

डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…

3 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा भव्य ‘होली स्नेह सम्मेलन’ का आयोजन, हास्य कवि सम्मेलन ने बांधा समां

कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…

1 month ago

कल्याण में टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन का होली स्नेह मिलन हर्षोल्लास के साथ संपन्न

कल्याण : टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन कल्याण द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन 2026 का…

1 month ago

कल्याण में जुटेगा कवियों का महाकुंभ: रविवार को अग्रवाल समाज मनाएगा ‘भव्य हास्य कवि सम्मेलन’ और होली मिलन समारोह

कल्याण: रंगों के पावन पर्व होली और साहित्य के अनूठे संगम का गवाह बनने के…

1 month ago