Categories: FEATURED

मुलुंड में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में महिला पहलवानो ने पुरुषों को हराया

मुंबई:- जय मल्हार कुश्ती उत्सव मंडल,जय हनुमान व्यायाम शाला एवं मुलुंड सिटीजन चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा लगातार 49 वें वर्ष भैयादूज के पावन पर्व पर आर आर सिंह (पूर्व महापौर-मुंबई) की अध्यक्षता में “कुश्तियों का विराट दंगल” शिवाजी मैदान ,शिवाजी चौक,मुलुंड कॉलोनी पर आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रमुख अतिथि के रूप में गोविंद सिंह,डॉ बाबुलाल सिंह(उपाध्यक्ष-मुंबई कांग्रेस),कांग्रेस नेता डॉ राजेंद्र प्रसाद सिंह,उत्तम गीते,कुमार नायर,श्रीमती नीता जोशी,दयाशंकर सिंह,डॉ आर एम पाल,दवे जी,आरपीआई नेता प्रभाकर काम्बले,मुश्ताक बाबा,मनसे नेता अनिल झोलेकर उपस्थित रहे।
इस आयोजन में 50 जोड़ी कुश्तियाँ लड़ाई गयी।आयोजन में पहली बार सुश्री गीता जारवाल(औरंगाबाद)एवं सुश्री कांता गोमलाड़ू (पुणे)ने हिस्सा लिया।दोनों ने अपने प्रतिद्वंद्वी पुरुष पहलवानों को पटक दिया।
फाइनल में दोनों महिलाओं की कुश्ती में गीता जारवाल ने कांता गोमलाड़ू को हरा कर शील्ड एवं पुरस्कार जीता।उद्घोषक उमेश वाणी एवं सुदाम दरेकर तथा कुश्ती पंच के रूप में भगवान किशोर तिवारी ने अपनी भूमिका अदा की।
अतिथियों का सत्कार राजन उटवाल, मोहनलाल राज,संतोष सिंह ने किया।
कार्यक्रम के आयोजन में राजेन्द्र श्रीवास्तव, रईस खान,शरीफ खान,गया प्रसाद गुप्ता,अशोक शर्मा,शुक्ला जी, राजकुमार गुप्ता,रामनाथ लोहार,विपुल गोगरी का विशेष सहयोग रहा।

 

‘ग्‍लोबल कूलिंग इनोवेशन’ शिखर सम्‍मेलन का उद्घाटन नई दिल्‍ली में 12 नवम्‍बर को, शीतलन प्रौद्योगिकियों के विकास में उल्‍लेखनीय कामयाबी पाने के लिए केन्‍द्रीय पर्यावरण मंत्री ‘ग्‍लोबल कूलिंग पुरस्‍कार’ का शुभारंभ करेंगे

Mumbai AasPaas

Recent Posts

डोंबिवली: मनसे का नाम लेकर व्यापारी से 32 लाख की रंगदारी, घर में घुसकर मारपीट और महिला से बदसलूकी

डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…

1 week ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: 30 मई को वृद्धाश्रम के बुजुर्गों और गौशाला की गौमाताओं को दी जाएगी बड़ी सहायता

अंबरनाथ/बदलापुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है और जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है।…

2 weeks ago

कल्याण स्टेशन पर सुरक्षा की बड़ी चूक: प्याऊ से ‘कंप्रेसर’ चोरी, सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…

4 weeks ago

कल्याण रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में सेंध: प्याऊ से कंप्रेसर चोरी, यात्रियों को बूंद-बूंद पानी के लिए मोहताज करने की साजिश

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…

4 weeks ago

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

2 months ago