अजय चेरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में प्रदीप शर्मा का सम्मान समारोह
प्रेम चौबे
मुंबई – अंधेरी पूर्व विधान सभा क्षेत्र मे पूर्व पुलिस अधिकारी व इनकाउंटर स्पेशलिस्ट के नाम से विख्यात पीएस फाऊंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष प्रदीप शर्मा जी के सम्मान मे विशेष स्वागत समारोह कार्यक्रम का आयोजन अजय चेरिटेबल ट्रस्ट व पीएस यूथ विंग के संयुक्त तत्वावधान मे शनिवार शाम 5 बजे से आकाश कॉलेज, नटराज स्टूडियो के पीछे, अंधेरी (पूर्व) मे आयोजित किया गया था।
जहां समाज के हर वर्ग के लोग महिला / पुरूष बड़ी संख्या में एकत्रित होकर अपने चहेते समाजसेवक प्रदीप शर्मा से मिलकर बधाई देते दिखाई दिए बता दे कि सामाजिक संस्था पीएस फाऊंडेशन द्वारा क्षेत्र के तमाम नागरिकों के समस्याओं का निदान तथा जरूरतमंदो के सहायतार्थ सहकार्य किया जाता है।
यही वजह है कि क्षेत्र के तमाम क्षेत्रवासी पीएस फाऊंडेशन के साथ कदम से कदम मिलाते हुए साथ दिखाई दे रहे है,तथा भविष्य मे एक मजबूत नेता के रूप मे प्रदीप शर्मा जनता की पहली पसंद बने हुए है।
अंधेरीकरो के द्वारा दिए गये सम्मान से अभिभूत प्रदीप शर्मा ने कहा कि “मेरे लिए यह भावुक क्षण है, जहां बड़े बुजुर्गों व माताओं बहनों के साथ हमउम्र व बच्चों का प्यार व स्नेह पाकर मै धन्य हो गया हूँ तथा मेरा दायित्व भी अब आपके प्रति और बढ़ गया है। मै पूरी निष्ठा के साथ अपनी टीम के साथ सदैव आप लोगों के सेवार्थ खड़ा रहूंगा यही मेरी आपके प्रति कृतज्ञता है”
कार्यक्रम मे विशेष उपस्थिति के रूप मे ब्राह्मण सेवा संघ के संस्थापक इन्द्रसेन उपाध्याय , उ.भा.महासंघ के महासचिव रमेश मिश्रा , नैसर्गिक विकलांग सेवा संघ अध्यक्ष टी.एन दूबे , भा.सद्विचार मंच के अध्यक्ष शिवश्याम तिवारी , समाजसेवी प्रमोद श्यामाचरण पांडे, सुरेंद्र सिंह ,बाबा तिवारी , पत्रकार जय सिंह , ब्राह्मण सेवासंघ के अंधेरी अध्यक्ष रामजी पांडेय ,सुभाष दुबे ,रामा चौबे सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल रहे,
कार्यक्रम को सफल बनाने मे आयोजन टीम अजय चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष अजय तिवारी के साथ रोहित रावल ,पुष्पा त्रिपाठी ,प्रियंका मुंगेकर ,कल्पना पाटनकर ,सुनील करपे , राजेश सावंत ,नरेंद शुक्ला राजेश तिवारी और पी एस यूथ विंग की टीम से सैंडी रावत ,गिरीश रावत और मनोज जांगिड़ आदि लोगो का समावेश रहा।
कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…
डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…
डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…
कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…
कल्याण : टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन कल्याण द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन 2026 का…
कल्याण: रंगों के पावन पर्व होली और साहित्य के अनूठे संगम का गवाह बनने के…