Categories: FEATURED

हिन्दू समाज जब तक प्रतिकार नहीं करेगा, तब तक हिन्दू त्योहारों के समय होनेवाले जिहादी आक्रमण नहीं रुकेंगे ! – अधिवक्ता मोतीसिंह राजपुरोहित

‘रामनवमी की शोभायात्राओं पर देशभर में जिहादी आक्रमण !’ इस विषय पर विशेष संवाद !

 

हिन्दू नववर्ष, श्रीरामनवमी, श्री हनुमान जयंती आदि हिन्दुओ के त्योहारों के समय देशभर में निकाली गई शोभायात्राओ पर जिहादी प्रवृत्तियों द्वारा भीषण आक्रमण किए गए ।
ये हिन्दू-मुसलमान दंगे नहीं थे, अपितु आतंकवादी प्रवृत्ति के जिहादियों द्वारा योजनाबद्ध पद्धति से किए गए एक पक्षीय आक्रमण थे । करौली के आक्रमण में सम्मिलित राजस्थान के सत्ताधारी दल के जनप्रतिनिधि और अन्य जिहादियों पर कार्यवाही करना तो दूर उनकी जानकारी प्रसारमाध्यमों द्वारा देने एवं लोगों द्वारा शिकायत करने पर भी उन पर कार्यवाही नहीं की गई है ।
इसके विपरीत राजस्थान सरकार उनका बचाव कर रही है । इससे यह साबित होता है कि जो तीव्र प्रतिकार और विरोध करता है, उसकी बात सरकार और न्यायालय सुनती हैं ।
इसलिए बहुसंख्यक हिन्दू समाज जब तक ऐसे आक्रमणों का उचित प्रतिकार और विरोध नहीं करते, तब तक ये घटनाएं नहीं रुकेंगी, ऐसी प्रतिक्रिया राजस्थान उच्च न्यायालय के अधिवक्ता मोतीसिंह राजपुरोहित हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा आयोजित ‘रामनवमी की शोभायात्राओ पर देशभर में जिहादी आक्रमण !’ इस विषय पर आयोजित‘ऑनलाइन’ विशेष संवाद में की ।
इस अवसर पर ‘लष्कर-ए-हिन्द’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री. ईश्‍वरप्रसाद खंडेलवाल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि, जिस समय मुसलमानों के जिहादी विचारों की पराकाष्ठा होती है, तब ऐसी घटनाएं होती हैं ।
केवल भारत में ही हिन्दुओ के विरुद्ध ऐसी घटनाएं होती हैं, ऐसा नहीं है, अपितु पाकिस्तान, अफगानिस्तान, पैलेस्टाईन आदि इस्लामी देशों में भी निरंतर ऐसी लडाइयां हो रही हैं ।
इस जिहाद की बलि चढकर पाकिस्तान दे दिया गया है, तब भी ये लोग शांत बैठने के लिए तैयार नहीं है । इस देश के सेक्युलर प्रसारमाध्यम, राजनीतिक दल और संगठन इन जिहादी प्रवृत्तियों को पोसने का काम कर रहे हैं ।
इसलिए इन आतंकवादी प्रवृत्तियों को लोकतांत्रिक पद्धति से रोकना कठिन है तथा उसके लिए सीधे सैन्य कार्यवाही करने की ही आवश्यकता है ।
परिसंवाद मे ‘हिन्दु विधिज्ञ परिषद’ के संगठक अधिवक्ता नीलेश सांगोलकर ने कहा कि, जो कश्मीर में वर्ष 1990 में घटा, वही राजस्थान के करौली, मध्य प्रदेश के खरगोन और देशभर में चल रहा है ।
हिन्दू समाज को जागृत होने की आवश्यकता है । हमारे तेजस्वी राष्ट्रपुरुषों और महान राजाओ के इतिहास का स्मरण करने की आवश्यकता है । पलायन नहीं, अपितु प्रतिकार करना ही एकमात्र उपाय है ।
जब तक सरकार की इच्छाशक्ति नहीं होगी, तब तक दंगाखोरों पर कोई कार्यवाही नहीं होगी , ऐसा आज तक का अनुभव है ।
दंगाखोरों पर कार्यवाही के लिए सरकार से शिकायत, पत्रव्यवहार, सूचना के अधिकार, न्यायालयीन संघर्ष आदि माध्यमों से दबाव निर्माण करना चाहिए ।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा खड़की के जिला परिषद शाला में आवश्यक सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन

कल्याण: सेवा और समाज कल्याण के अपने संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाते हुए, 'अग्रवाल समाज…

2 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण ने अंबरनाथ के बाल छात्रावास में चलाया सेवा कार्यक्रम

अब आदिवासी इलाकों में बांटी जाएगी शैक्षणिक सामग्री ​अंबरनाथ: "मानव सेवा ही माधव सेवा है"…

6 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा ‘अधिक मास’ के पावन अवसर पर सेवा कार्य, सदस्यों से सहयोग की अपील

"मानव सेवा ही माधव सेवा है" और "सेवा ही धर्म है" के मूल मंत्र को…

1 week ago

बदलापुर: अग्रवाल समाज कल्याण ने ‘वेरु मंद प्रतिष्ठान’ में बांटी जरूरत की सामग्री, स्वास्थ्य जांच भी की

बदलापुर: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा सामाजिक सरोकार और मानवता की मिसाल पेश करते हुए बदलापुर…

2 weeks ago

डोंबिवली: मनसे का नाम लेकर व्यापारी से 32 लाख की रंगदारी, घर में घुसकर मारपीट और महिला से बदसलूकी

डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…

4 weeks ago