Categories: LatestPolitical

उल्हासनगर एनसीपी की विधायक ज्योति कालानी ने छोड़ी पार्टी।

उल्हासनगर – राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की उल्हासनगर की विधायक ज्योति कालानी ने आज राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता  से अपना इस्तीफ़ा दे दिया।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल को ज्योति कालानी ने अपना इस्तीफा भेजा है।
गौरतलब   हो कि ज्योति कालानी उल्हासनगर के पूर्व विधायक सुरेश उर्फ़ पप्पू  कालानी की पत्नी हैं और पप्पू कालानी इन दिनों जेल में उम्र कैद की सजा भुगत रहा है।  इस बीच पप्पू के बेटे ओमी कालानी ने शहर में अपना अलग राजनीतिक अस्तित्व बनाया है।

ये भी पढ़े – मुंबई पुलिस आयुक्त की विनंती के बाद शरद पवार नहीं गए परिवर्तन निदेशालय के दफ्तर।

जिसे शहर में टीम ओमी कालानी के रूप में पहचान मिली है।  इस टीम ओमी कालानी का बीजेपी के साथ गठबंधन है। जिसके चलते बीजेपी उल्हासनगर मनपा में सत्ता पाने में सफल हुई है।  वहीँ बीजेपी का एक बड़ा तबका ओमी कालानी से दूरियां बनाने की बात का समर्थन करता है। क्योंकि उल्हासनगर में बीजेपी और पप्पू कालानी का बैर जगजाहिर है।

ये भी पढ़े – भाजपा से झुनझुना लेकर नाच रहे हैं उत्तर भारतीय नेतागण

ऐसे में बीजेपी ने यदि ओमी कालानी को समर्थन देकर विधानसभा चुनाव में उतारा तो बीजेपी का ही एक बड़ा तबका नाराज हो जाएगा और उल्हासनगर में फिर कालानी परिवार का राज आ जाएगा।  इसी राज को लाने की खातिर ज्योति कालानी ने अपने पद से इस्तीफा दिए जाने की चर्चा है।

ये भी पढ़े – डोम्बिवली विधानसभा से शिक्षित और स्वच्छ छवि वाला उम्मीदवार की जीत पक्की – आप नेता दीपक दुबे

Mumbai AasPaas

Recent Posts

डोंबिवली: मनसे का नाम लेकर व्यापारी से 32 लाख की रंगदारी, घर में घुसकर मारपीट और महिला से बदसलूकी

डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…

1 week ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: 30 मई को वृद्धाश्रम के बुजुर्गों और गौशाला की गौमाताओं को दी जाएगी बड़ी सहायता

अंबरनाथ/बदलापुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है और जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है।…

2 weeks ago

कल्याण स्टेशन पर सुरक्षा की बड़ी चूक: प्याऊ से ‘कंप्रेसर’ चोरी, सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…

4 weeks ago

कल्याण रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में सेंध: प्याऊ से कंप्रेसर चोरी, यात्रियों को बूंद-बूंद पानी के लिए मोहताज करने की साजिश

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…

4 weeks ago

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

2 months ago