Categories: FEATUREDSocial

72वें कान फिल्म महोत्सव में अच्युतानंद द्विवेदी की फिल्म ‘सीड मदर’ को तीसरा पुरस्कार

भले ही 72वें कान फिल्म महोत्सव भारतीय फिल्मनिर्माताओं के लिए निराशानजक रहा हो क्योंकि आधिकारिक तौर पर किसी भी फिल्म की एंट्री इस साल नहीं हुई। लेकिन अच्युतानंद द्विवेदी ने ‘सीड मदर’ के लिए तीसरा पुरस्कार जीत कर भारतीय दर्शकों को एक खुशखबरी दे दी।

उनकी तीन मिनट की फिल्म ’सीड मदर’ को शुक्रवार की रात में ‘इंटरनेशनल सेक्शन ऑफ नेसप्रेसो टैलेंट्स 2019’ श्रेणी में तीसरा पुरस्कार दिया गया।कान समालोचक सप्ताह में ‘इंटरनेशनल सेक्शन ऑफ नेसप्रेसो टैलेंट्स’ का आयोजन सालाना किया जाता है। इस कैटेगरी में सिर्फ वही फिल्में होती हैं जिसे वर्टिकल 9/16 के फॉर्मेट में शूट किया गया हो।

इस साल की फिल्म का थीम ‘ वी आर व्हाट वी ईट’ रखा गया था। इसमें भोजन से जुड़ी हुई विविधता, सूचना और अनुभव पर आधारित फिल्मों को शामिल किया गया। इस वर्ग में 47 देशों से 371 वीडियो आए थे।द्विवेदी की फिल्म ‘ सीड मदर’ में महाराष्ट्र की एक महिला राहिबाई सोमा पोपेरे की कहानी है। वह स्थानीय बीजों और पारंपरिक तरीके से महाराष्ट्र के गांवों में खेती को आगे बढ़ाई हैं।

फिल्मनिर्माता का जन्म मुंबई में हुआ और वह वहीं पले-बढ़े हैं। लेकिन अब पुडुचेरी में रहते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने महसूस किया कि मुंबई के जीवन की जो रफ्तार है, वह मुझे खत्म कर रही है।’’ द्विवेदी को पोपेरा का बारे में उस समय पता लगा था जब वह उनसे अच्छी बीज के बारे में पता कर रहे थे।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

कल्याण स्टेशन पर सुरक्षा की बड़ी चूक: प्याऊ से ‘कंप्रेसर’ चोरी, सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…

4 hours ago

कल्याण रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में सेंध: प्याऊ से कंप्रेसर चोरी, यात्रियों को बूंद-बूंद पानी के लिए मोहताज करने की साजिश

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…

3 days ago

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

4 weeks ago

शास्त्री नगर अस्पताल में अग्रवाल समाज, कल्याण ने शुरू किया शीतल जल प्याऊ, मरीजों को मिलेगी राहत

डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…

1 month ago

डोंबिवली:अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा शास्त्रीनगर अस्पताल में दो शीतल पेयजल प्याऊ का होगा शुभारंभ

डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…

1 month ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा भव्य ‘होली स्नेह सम्मेलन’ का आयोजन, हास्य कवि सम्मेलन ने बांधा समां

कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…

2 months ago