Categories: Social

क्षेत्र के अधूरे पड़े कार्य जल्द पूरे होंगे : विधायक रमेश लटके

अंधेरी में हुआ गगनचुंबी लाइट के कार्य का शुभारंभ
शीतला प्रसाद सरोज
मुंबई। विधायक रमेश लटके ने कहा कि क्षेत्र के अधूरे पड़े विकास कार्य बहुत जल्द पूरे होंगे। जनता की सेवा के लिए हमेशा तैयार हूं।
शिवसेना अंधेरी की ओर से अंधेरी (पू.) के शेर-ए-पंजाब स्थित गुरुद्वारा मैदान पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विधयाक रमेश लटके ने अपने निधि से लगने वाली गगनचुंबी लाइट के कार्य का शुभारंभ किया।
इस मौके पर विधायक रमेश लटके ने कहा कि स्थानीय लोगों की काफी दिनों से शिकायत और मांग थी कि गुरुद्वारा मैदान में लाइट की व्यवस्था न होने से सुबह- शाम को मैदान में घूमने- टहलने में काफी दिक्कत होती है। लोगों की भावनाओं को देखते हुए मैदान में लाइट लगाने के कार्य का शुभारंभ हो चुका है। आशा है लाइट लगने से स्थानीय लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा के लिए करने के लिए मैं हमेशा तैयार हूं। क्षेत्र के अधूरे पड़े विकास कार्य बहुत जल्द पूरे होंगे। लोग चिंता न करें।
इस अवसर पर शेर-ए- पंजाब दुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष सतिंदरपाल सिंह, सचिव जसमीत सिंह, शिवसेना शाखा प्रमुख प्रकाश कोलापटे, महिला शाखा संघटक वैशाली दलवी, उमेश ठाकुर, राजन सातरडेकर, संदीप बरकड़े सहित बड़ी संख्या में शिवसेना के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

डोंबिवली: मनसे का नाम लेकर व्यापारी से 32 लाख की रंगदारी, घर में घुसकर मारपीट और महिला से बदसलूकी

डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…

2 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: 30 मई को वृद्धाश्रम के बुजुर्गों और गौशाला की गौमाताओं को दी जाएगी बड़ी सहायता

अंबरनाथ/बदलापुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है और जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है।…

2 weeks ago

कल्याण स्टेशन पर सुरक्षा की बड़ी चूक: प्याऊ से ‘कंप्रेसर’ चोरी, सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…

4 weeks ago

कल्याण रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में सेंध: प्याऊ से कंप्रेसर चोरी, यात्रियों को बूंद-बूंद पानी के लिए मोहताज करने की साजिश

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…

1 month ago

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

2 months ago