एक चौंकाने वाली घटना में, एक 20 वर्षीय गर्भवती महिला को उसके पति ने चलती ट्रेन से धक्का दे दिया। इसका कारण पति अपनी इस दूसरी पत्नी से इतनी जल्दी बच्चा नही चाहता था. हालांकि, महिला सौभाग्य से बच गई। घटना गुरुवार सुबह की है, ट्रेन पश्चिम रेलवे के दहिसर और मीरा रोड स्टेशनों से आगे बढ़ रही थी और इसकी गति बहुत धीमी थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सागर ढोड़ी (उम्र – २५ साल) का अपनी दूसरी पत्नी रानी के साथ इसी गर्भ में ठहरे बच्चे पर विवाद था. रानी के अनुसार, वह छह महीने की गर्भवती है और उसका पति बच्चा नहीं चाहता है। और इसी के कारण उसके पति धोदी ने उसे ट्रेन से धक्का दे दिया।
पुलिस का कहना है कि सागर पर हत्या के प्रयास और आपराधिक धमकी के लिए मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ढोडी का रानी के साथ पहले अवैध संबंध था, जिसकी जानकारी उसके पहली पत्नी के बाद, उसने धोदी को छोड़ दिया और वह रानी के साथ शादी कर ली थी.
लेकिन जब उसे पता चला कि रानी गर्भवती है, तो उसने उससे लगातार गर्भ गिरवा लेने का दबाव बनाने लगा. ढोडी के इस व्यवहार से तंग आकर रानी अपने मायके चली गई। जल्द ही, आरोपी उससे मिलने उससे मिलाने रानी के मायके गया और उसे नालासोपारा में अपने दोस्त के घर चलने के लिए कहा। जिसके बाद, वे बोरीवली से विरार जाने वाली लोकल में सवार हो गए. और दहिसर और मीरा रोड के बिच आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया.
वर्तमान में, रानी और उनका बच्चा दोनों सुरक्षित हैं, उन्हें कुछ मामूली चोटे आई. रानी के ठीक होने के बाद, उसने फैसला किया है कि वह अपनी माँ के साथ रहेगी। आरोपी फरार चल रहा है और पुलिस जांच कर रही है।
"सेवा ही धर्म है, सहयोग ही परम पुण्य है" के ध्येय वाक्य को आत्मसात करते…
डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…
अंबरनाथ/बदलापुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है और जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है।…
कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…
कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…
कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…