Categories: EntertainmentFEATURED

कुंभ की पृष्ठभूमि पर बनने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म होगी ‘प्रयागराज’

मशहूर निर्देशक विनोद तिवारी फ़िल्म ‘प्रयागराज’ से बॉक्स ऑफिस पर देंगे दस्तक

कॉमेडी हिंदी फ़िल्म हिंदी ‘तेरी भाभी है पगले’ के बाद निर्देशक विनोद तिवारी जल्द ही एक और महत्वपूर्ण फ़िल्म लेकर आ रहे हैं, जिसका नाम है ‘प्रयागराज’। यह फ़िल्म उत्तर प्रदेश के विश्व प्रसिद्ध कुंभ पर आधारित है, जिसका आयोजन ‘प्रयागराज’ में ही किया जाता है। यूं तो बॉलीवुड की कई फिल्मों में कुंभ की बातें हुईं है, मगर जहां तक बात फ़िल्म के सब्जेक्ट की है तो फूल फ्लेज पृष्ठभूमि वाली ऐसी कोई फ़िल्म अब तक नहीं देखने को मिली, जिसे अब विनोद तिवारी बनाने वाले हैं।

ये जानकारी विनोद तिवारी के पीआरओ संजय भूषण ने दी। संजय ने बताया कि पिछले साल (13 जुलाई 2018) उनकी कॉमेडी हिंदी फ़िल्म ‘तेरी भाभी है पगले’ बॉक्‍स ऑफिस पर देशभर में रिलीज़ हुयी थी। इसमें कृष्णा अभिषेक, रजनीश दुग्गल और संजय दत्त की भतीजी नाज़िया हुसैन, मुकुल देव मुख्य भूमिका में थे।

संजय ने बताया कि हाल ही में 24 फरवरी को विनोद तिवारी ने प्रयागराज संगम में कुंभ स्नान किया था और तब उन्होंने फ़िल्म बनाने का निर्णय लिया। इस फ़िल्म की शूटिंग 100% प्रतिशत प्रयागराज और आस पास के क्षेत्रों में होगी। वहीं, विनोद तिवारी ने कहा कि मुझे इस फिल्‍म की घोषणा करते हुए अति खुशी हो रही है। कुंभ की बजह से हमारी हिंदू संस्कृति का देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी भारत का सम्मान हुया है।

बता दें कि विनोद तिवारी की चर्चा इन दिनों एक और फिल्‍म के कंसेप्‍ट को लेकर हुई थी, जिसमें वे मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा की बायोपिक बनाने की बात कही थी। उससे भी बड़ी बात उन्‍होंने उस बायोपिक में कास्टिंग को लेकर कही थी कि कपिल की बायोपिक में कपिल का किरदार कृष्‍णा अभिषेक करते ।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

डोंबिवली: मनसे का नाम लेकर व्यापारी से 32 लाख की रंगदारी, घर में घुसकर मारपीट और महिला से बदसलूकी

डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…

2 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: 30 मई को वृद्धाश्रम के बुजुर्गों और गौशाला की गौमाताओं को दी जाएगी बड़ी सहायता

अंबरनाथ/बदलापुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है और जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है।…

2 weeks ago

कल्याण स्टेशन पर सुरक्षा की बड़ी चूक: प्याऊ से ‘कंप्रेसर’ चोरी, सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…

1 month ago

कल्याण रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में सेंध: प्याऊ से कंप्रेसर चोरी, यात्रियों को बूंद-बूंद पानी के लिए मोहताज करने की साजिश

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…

1 month ago

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

2 months ago