Categories: Entertainment

फिल्म ‘मंदिर वहीं बनायेंगे’ पुर बिहार – झारखण्ड में एक साथ प्रदर्शित होगी 8 फरवरी को

लोकसभा चुनाव के नजदीक आते ही एक बार फिर से अयोध्‍या राम मंदिर का मामला देश में फिर गर्म हो चुका है। सबों की निगाह मंदिर को लेकर कोर्ट के फैसले पर है, मगर उससे पहले ही भोजपुरिया सुपर स्‍टार चिंटू पांडे ने डंके की चोट पर ये एलान कर दिया है कि ‘मंदिर वहीं बनायेंगे’। इसके लिए उन्‍होंने तारीख भी बता दी है और वह तारीख है 8 फरवरी 2019 । 8 फरवरी को प्रदीप पांडेय चिंटू की भोजपुरी फिल्म ‘मंदिर वहीं बनायेंगे’ पुर बिहार – झारखण्ड  में एक साथ प्रदर्शित होगी।
दरअसल,फिल्म ‘मंदिर वहीं बनायेंगे’ प्रदीप पांडेय चिंटू की अपकमिंग भोजपुरी फिल्‍म है, जो 8 फरवरी को पुरे बिहार – झारखण्ड में एक साथ प्रदर्शित हो रही है । इस फिल्‍म में प्रदीप पांडेय चिंटू का दमदार एक्‍शन देखने को मिलेगा। फिल्‍म की कहानी मंदिर को लेकर ही है। इस फिल्‍म में प्रदीप पांडेय चिंटू मंदिर पर राजनीतिक रोटी सेंकने वाले नेताओं को बेनकाब करते नजर आयेंगे। फिल्‍म को लेकर प्रदीप पांडेय चिंटू बेहद उत्‍साहित हैं। उनका मानना है कि मंदिर एक धार्मिक मुद्दा है, इसलिए इसका राजनीतिकरण होना दुर्भाग्‍यपूर्ण है। उन्‍होंने फिल्‍म को लेकर कहा कि इसमें कुछ भी विवादित नहीं है। फिल्‍म पूरी तरह से कमर्सियल है,वो भी प्रदीप पांडेय चिंटू स्‍टाइल में।
प्रदीप पांडेय चिंटू ने बताया कि मेरे फिल्‍म के गाने और डायलॉग्‍स भी बेहद खूबसूरत है। इसमें मेरा किरदार दर्शकों को खूब पंसद आने वाला है। इसलिए मैं अपने फैंस, भोजपुरिया दर्शकों से अपील करना चाहूंगा कि वे मेरी फिल्‍म ‘मंदिर वहीं बनायेंगे’ जरूर देखें 8 फरवरी को अपने नजदीकी सिनेमा घरो में।
Mumbai AasPaas

Recent Posts

डोंबिवली: मनसे का नाम लेकर व्यापारी से 32 लाख की रंगदारी, घर में घुसकर मारपीट और महिला से बदसलूकी

डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…

2 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: 30 मई को वृद्धाश्रम के बुजुर्गों और गौशाला की गौमाताओं को दी जाएगी बड़ी सहायता

अंबरनाथ/बदलापुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है और जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है।…

2 weeks ago

कल्याण स्टेशन पर सुरक्षा की बड़ी चूक: प्याऊ से ‘कंप्रेसर’ चोरी, सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…

4 weeks ago

कल्याण रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में सेंध: प्याऊ से कंप्रेसर चोरी, यात्रियों को बूंद-बूंद पानी के लिए मोहताज करने की साजिश

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…

1 month ago

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

2 months ago