Categories: Crime

सरकारी अस्पताल में दवा के बहाने मरीज को एकांत में ले गया कंपाउंडर, रेप करते हुए परिजनों ने पकड़ा

 

राजस्थान के धौलपुर जिला अस्पताल में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। जब अस्पताल में भर्ती एक महिला मरीज को वहां तैनात कंपाउंडर ने गोली देने के बहाने बुलाया। वहां उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया।

इसी दौरान महिला के परिजनों को इस घटना के बारे में पता चला तो आरोपी कंपाउंडर राम लखन परमार की जमकर पिटाई कर डाली। परिजनों ने आरोपी को मौके से नग्न हालत में पकड़ा जिसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

इस घटना को लेकर जिला अस्पताल प्रशासन ने एक जांच कमेटी गठित कर दी है। हालांकि महिला की तरफ से अभी तक पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

जानकारी के मुताबिक यह घटना विगत रविवार रात की है जब अस्पताल में तैनात कंपाउंडर राम लखन परमार वहां भर्ती एक महिला पुलिस को गोली देने के बहाने एकांत में ले गया।

वहां महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। लोकलाज के डर से महिला और उसके परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई है। जब इस घटना का वीडियो वायरल हुआ तो प्रशासन भी हरकत में आया।

धौलपुर जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ समर वीर सिंह ने बताया कि अस्पताल में इस तरह की घटना किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस मामले की जांच के लिए एक जांच कमेटी का गठन किया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

पीड़ित महिला ने बताया कि उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है और वहां तैनात एक कंपाउंडर दवा देने के बहाने एकांत में ले गया। वहां उसने लेटने को कहा और फिर गलत काम किया।

परिजनों ने बताया कि महिला को कंपाउंडर कमरे के अंदर ले गया। शक होने पर वे मौके पर पहुंचे लेकिन दरवाजा लगा हुआ था। जब दरवाजा जोर से खोला तो कंपाउंडर नग्न हालत में था।

rajesh

Recent Posts

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा खड़की के जिला परिषद शाला में आवश्यक सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन

कल्याण: सेवा और समाज कल्याण के अपने संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाते हुए, 'अग्रवाल समाज…

3 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण ने अंबरनाथ के बाल छात्रावास में चलाया सेवा कार्यक्रम

अब आदिवासी इलाकों में बांटी जाएगी शैक्षणिक सामग्री ​अंबरनाथ: "मानव सेवा ही माधव सेवा है"…

6 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा ‘अधिक मास’ के पावन अवसर पर सेवा कार्य, सदस्यों से सहयोग की अपील

"मानव सेवा ही माधव सेवा है" और "सेवा ही धर्म है" के मूल मंत्र को…

2 weeks ago

बदलापुर: अग्रवाल समाज कल्याण ने ‘वेरु मंद प्रतिष्ठान’ में बांटी जरूरत की सामग्री, स्वास्थ्य जांच भी की

बदलापुर: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा सामाजिक सरोकार और मानवता की मिसाल पेश करते हुए बदलापुर…

2 weeks ago

डोंबिवली: मनसे का नाम लेकर व्यापारी से 32 लाख की रंगदारी, घर में घुसकर मारपीट और महिला से बदसलूकी

डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…

4 weeks ago