Categories: FEATUREDLatest

थाणे मनपा आयुक्त संजीव जयसवाल का ३५२७ हरे पेड़ो को काटने का निर्णय, ठाणेकर नाराज

विश्व भीषण पर्यावरण असंतुलन की चपेट में है.महाराष्ट्र मेभी भीषण गर्मी के कारण सूखे की स्थिति पैदा हो गई है. पर्यावरण विशेषज्ञ १० जून के पहले यहाँ मानसून आने की कोई सम्भावना नही व्यक्त कर रहे है.इन स्थितियों में पर्यावरण संतुलन के लिए आम नागरिको की सहभागिता के साथ प्रशासनिक स्तर पर प्रयास की आवश्यकता है. लेकिन आश्चर्यजनक रूप से थाणे महानगरपालिका आयुक्त संजीव जयसवाल ने अपने क्षेत्र के ३५२७ हरे पेड़ो को काटने का निर्णय लिया है. इसे ठाणे मनपा क्षेत्र के नागरिको के लिए घातक मानते हुए ठाणे मतदाता जागरण अभियान और म्युससंस्था ने आन्दोलन छेड़ दिया है.

ठाणे मतदाता जागरण अभियान व म्युस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार थाणे मनपा क्षेत्र में आचार सहिंता के दौरान ही मनपा आयुक्त आयुक्त संजीव जयसवाल ने वृक्ष समिति की एक बैठक बुलाई थी इसमें मेट्रो ४ प्रकल्प, सडक विस्तारीकरण के साथ क्षेत्र के ७ प्रमुख भवन निर्माताओ के निर्माणाधीन गृह संकुलों को कुल ३५२७ वृक्ष तोड़ने की मंजूरी दि है. जोकि ठाणे के निवासियों के लिए आत्मघाती निर्णय साबित होगा.

विज्ञप्ति के अनुसार थाणे में विकास के नाम पर वर्षो से वृक्ष तोडने की प्रक्रिया हो रही है. इससे थाणे शहर का पर्यावरण असंतुलन बिगड़ता जा रहा है. थाणे के सभी रास्ते काँक्रीट के हो गए है जिससे सडको पर चलने के दोरान उष्णता अनुभव की जा सकती है. नागरिको को यहाँ से गुजरने के दौरान इस उष्णता का अनुभव होता है. खाड़ी किनारों का भी काँक्रीटीकरण हो रहा है. ठाणे मनपा प्रशासन का इस तरफ की लापरवाही नए संकट को जन्म देने वाला है. इन सब निर्णयों से ठाणे शहर से हरीयाली खत्म हो जायेगी.

मनुष्य और वृक्ष का रिश्ता एक दुसरे के लिए पूरक माना जाता है. और इसके विनाश से मनुष्य जाती का विनाश निश्चित है. इन्ही सब मुद्दों पर ठाणे मतदाता जागरण अभियान व म्युस द्वारा शनिवार शाम ४ बजे यहाँ के प्रसिद्ध कैडबरी नाके के पास (बोरीवली जाने वाले बस स्टॉप के पीछे ) हाईवे और सर्विस रोड पर नागरिको में हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा. इस अवसर पर बड़ी संख्या में नागरिको को सहभागी होने का आवाहन किया गया है.

rajesh

Recent Posts

डोंबिवली: मनसे का नाम लेकर व्यापारी से 32 लाख की रंगदारी, घर में घुसकर मारपीट और महिला से बदसलूकी

डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…

2 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: 30 मई को वृद्धाश्रम के बुजुर्गों और गौशाला की गौमाताओं को दी जाएगी बड़ी सहायता

अंबरनाथ/बदलापुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है और जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है।…

2 weeks ago

कल्याण स्टेशन पर सुरक्षा की बड़ी चूक: प्याऊ से ‘कंप्रेसर’ चोरी, सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…

4 weeks ago

कल्याण रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में सेंध: प्याऊ से कंप्रेसर चोरी, यात्रियों को बूंद-बूंद पानी के लिए मोहताज करने की साजिश

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…

1 month ago

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

2 months ago