Categories: FEATURED

न्यूरोडायवर्सिटी को समर्पित ‘तन्वी द ग्रेट’ की विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन, टाटा पावर ने रचा समावेशिता का नया अध्याय

पावर कम्युनिटी डेवलपमेंट ट्रस्ट (TPCDT) ने अनुभवी अभिनेता अनुपम खेर स्टूडियो के साथ मिलकर साकेत स्थित पीवीआर सिलेक्ट सिटी वॉक में फिल्म “तन्वी द ग्रेट” की एक विशेष समावेशी स्क्रीनिंग का आयोजन किया। यह आयोजन टाटा पावर की Pay Autention पहल के तहत किया गया, जिसका उद्देश्य ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर और न्यूरोडायवर्सिटी के प्रति जागरूकता, समझ और स्वीकृति को बढ़ावा देना है।

इस विशेष कार्यक्रम में करीब 400 न्यूरोडायवर्स व्यक्ति और दिव्यांगजन, देशभर की 10 से अधिक सहयोगी संस्थाओं से शामिल हुए। साथ ही टाटा पावर के वरिष्ठ अधिकारी, NGO प्रतिनिधि, शिक्षक, अभिभावक, सरकारी अधिकारी एवं अन्य समाजसेवी शामिल रहे।

कार्यक्रम की विशेषता रही — Pay Autention Sensory Experience Zone, जिसे Sensory All स्टार्टअप ने तैयार किया। इस जोन ने प्रतिभागियों को न्यूरोडायवर्स लोगों की दुनिया को महसूस करने का अनूठा अवसर प्रदान किया।

हिमाल तिवारी, CHRO एवं चीफ सस्टेनेबिलिटी एंड CSR, टाटा पावर ने कहा,

“समावेशिता का मतलब अलग व्यवहार करना नहीं, बल्कि प्रत्येक व्यक्ति की विशेषता का उत्सव मनाना है। ‘तन्वी द ग्रेट’ जैसे प्रयासों से हम संवाद शुरू कर सकते हैं जो करुणा और स्वीकृति को बढ़ावा दें।”

अनुपम खेर, फिल्म के निर्देशक ने भावुकता से कहा,

“यह कहानी मेरी भतीजी तन्वी से प्रेरित है, जो एक न्यूरोडायवर्स बच्ची है और अपार प्रतिभा की धनी है। इस फिल्म का असली उद्देश्य है — देश के हर दिल तक पहुँचना और बदलाव लाना।”

 

फिल्म की कहानी एक न्यूरोडायवर्स लड़की के सपनों और संघर्षों को दर्शाती है, जो सामाजिक सीमाओं को तोड़कर अपनी पहचान बनाती है। यह फिल्म समावेश, संवेदनशीलता और साहस को एक साथ पिरोती है।

इस साझेदारी के तहत टाटा पावर और अनुपम खेर स्टूडियो अब चेन्नई, बैंगलोर, हैदराबाद और कोलकाता में भी ऐसी स्क्रीनिंग और अनुभवात्मक जोन लेकर जा रहे हैं, ताकि समावेशिता की यह अलख और अधिक दूर तलक फैलाई जा सके।

कार्यक्रम में Department for Empowerment of Persons with Disabilities, Skill Council for Persons with Disabilities, NIEPID, Action for Autism, Youth4Jobs, National Abilympics Association समेत कई संगठनों के प्रतिनिधियों और छात्रों ने भाग लिया।

टाटा पावर की Pay Autention पहल अब तक 500 से अधिक भागीदार संगठनों, 18,000 से अधिक परिवारों, और सरकारी सहयोग से जुड़ चुकी है। इसका उद्देश्य है — प्रारंभिक निदान, अभिभावक सहायता, समावेशी शिक्षा, कौशल विकास और कार्यस्थल समावेशन को बढ़ावा देना।

“तन्वी द ग्रेट” जैसी फिल्मों के माध्यम से, TPCDT एक ऐसी सामाजिक चेतना का निर्माण कर रहा है, जो समाज में सकारात्मक बदलाव लाए — जहां हर मन मायने रखता है।

rajesh

Share
Published by
rajesh

Recent Posts

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा खड़की के जिला परिषद शाला में आवश्यक सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन

कल्याण: सेवा और समाज कल्याण के अपने संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाते हुए, 'अग्रवाल समाज…

2 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण ने अंबरनाथ के बाल छात्रावास में चलाया सेवा कार्यक्रम

अब आदिवासी इलाकों में बांटी जाएगी शैक्षणिक सामग्री ​अंबरनाथ: "मानव सेवा ही माधव सेवा है"…

6 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा ‘अधिक मास’ के पावन अवसर पर सेवा कार्य, सदस्यों से सहयोग की अपील

"मानव सेवा ही माधव सेवा है" और "सेवा ही धर्म है" के मूल मंत्र को…

1 week ago

बदलापुर: अग्रवाल समाज कल्याण ने ‘वेरु मंद प्रतिष्ठान’ में बांटी जरूरत की सामग्री, स्वास्थ्य जांच भी की

बदलापुर: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा सामाजिक सरोकार और मानवता की मिसाल पेश करते हुए बदलापुर…

2 weeks ago

डोंबिवली: मनसे का नाम लेकर व्यापारी से 32 लाख की रंगदारी, घर में घुसकर मारपीट और महिला से बदसलूकी

डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…

4 weeks ago