शीतला प्रसाद सरोज
मुंबई। मुंबई कांग्रेस कमेटी, उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ के कार्याध्यक्ष एड. अवनीश सिंह ने कहा कि खेलों के आयोजन से जहां शरीर का विकास होता है,वहीं इससे भाईचारा भी बढ़ता है।
आदी स्पोर्ट्स क्लब की ओर से जोगेश्वरी ( प.) के अजीत ग्लास ग्राउंड पर दो दिवसीय रैनी रबर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
यह भी पढे – जोगेश्वरी में छतरी वितरण, तीन सौ लोगों ने लिया लाभ
इस मौके पर कार्यक्रम के विशेष अतिथि एड. अवनीश सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर कहा कि खेल ही एक ऐसा माध्यम है,जो युवाशक्ति को एक- दूसरे जोड़ता है।
यह भी पढे – अंधेरी में कवि सम्मेलन, श्रोताओं का हुआ भरपूर मनोरंजन
उन्होंने कहा कि खेलों के आयोजन व खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के मुद्दे पर मैं सदैव गंभीर रहता हूं। क्योंकि खेलों के आयोजन से जहां बच्चों की प्रतिभा को निखरने का मौका मिलता है,वहीं उनके शरीर का विकास होता है और उनमें आपसी भाईचार भी बढ़ता है।
यह भी पढे – नालसोपारा में नशा के खिलाफ मुहिम चलाने वाले युवक पर जानलेवा हमला
आयोजक मुजम्मिल शाह ने बताया कि इस टूर्नामेंट के कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया है। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को ट्राफी के साथ 1 लाख नकद तथा दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 50 हजार रुपया नकद और ट्राफी इनाम दिया जाएगा।
यह भी पढे – प्रेमिका को मार, सिर-हाथ को ठिकाने लगा चुका था पत्रकार, धड़ ले जाते वक्त हुआ गिरफ्तार
बदलापुर: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा सामाजिक सरोकार और मानवता की मिसाल पेश करते हुए बदलापुर…
"सेवा ही धर्म है, सहयोग ही परम पुण्य है" के ध्येय वाक्य को आत्मसात करते…
डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…
अंबरनाथ/बदलापुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है और जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है।…
कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…
कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…