Categories: FEATUREDLatest

राज्य की शिवसेना-कांग्रेस-राकपा गठबंधन, जनता के साथ विश्वासघात नही – सर्वोच्च न्यायालय

उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस के बीच चुनाव बाद गठबंधन को चुनौती देने वाली अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रमोद पंडित जोशी की ओर से दायर याचिका खारिज करते हुए कहा कि लोकतंत्र में वह किसी दल के दूसरे राजनीतिक दलों से गठबंधन के अधिकारों में कटौती नहीं कर सकता।

न्यायमूर्ति एनवी रमण, न्यायमूर्ति अशोक भूषण और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की पीठ ने पूर्व के फैसलों के संदर्भ में कहा कि संवैधानिक नैतिकता और राजनीतिक नैतिकता भिन्न होती हैं। लोकतंत्र में हम राजनीतिक दलों के दूसरे दलों से गठबंधन के अधिकारों में कटौती नहीं कर सकते।

शीर्ष अदालत ने अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रमोद पंडित जोशी की ओर से पेश अधिवक्ता बरुण कुमार सिन्हा से पूछा कि अदालत को चुनाव पूर्व और चुनाव बाद गठबंधन में क्यों हस्तक्षेप करना चाहिए और कैसे यह मामला न्यायिक समीक्षा के दायरे में आता है?

यह भी पढ़े – नाथूराम देशभक्त विवाद – प्रज्ञा ठाकुर ने राहुल गांधी के खिलाफ दिया, विशेषाधिकार हनन का नोटिस

सिन्हा ने कहा कि भाजपा-शिवसेना में चुनाव पुर्व गठबंधन था और उन्होंने वादे किये जिसकी वजह से जनता ने उन्हें वोट दिया। उन्होंने कहा, भाजपा-शिवसेना दोनों ही राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का हिस्सा थीं और उनका एक न्यूनतम साझा कार्यक्रम है जिसकी वजह से महाराष्ट्र के लोगों ने उन्हें वोट दिया।

इस पर सर्वोच्च अदालत ने वकील से कहा, लोकतंत्र में अदालत से चुनाव बाद गठबंधन के क्षेत्र में दखल देने की उम्मीद मत कीजिए, यह उसके न्यायिक क्षेत्र में नहीं है। न्यायालय ने कहा कि यह फैसला अदालतों को नहीं बल्कि जनता को करना है।

यह भी पढ़े – उद्धव ठाकरे बने राज्य के १८ वे मुख्यमंत्री,

देश की सवसे बड़ी अदालत ने कहा कि अगर आपकी दलीलें मान ली जाती हैं तब कोई लोकतंत्र नहीं होगा। एक चुनाव पूर्व गठबंधन था जो टूट गया। इसके बाद चुनाव बाद गठबंधन बना।न्यायालय ने यह भी कहा कि यदि कोई दल सत्ता में आने के बाद अपने घोषणा पत्र में किए वादे पूरे नहीं करता है तो भी अदालत उसे इस बारे में कोई निर्देश जारी नहीं कर सकती है।

यह भी पढ़े – शपथ ग्रहण समारोह – काले कुर्ते में पहुंचे राज ठाकरे, मलाल नहीं दिखा अजीत पवार के हाव भाव में

जोशी ने अपनी याचिका में चुनाव बाद महाराष्ट्र में तीन दलों में हुए इस गठबंधन को सत्ता हासिल करने के लिये मतदाताओं के साथ हुआ “धोखा” करार देने की मांग की गई थी। याचिका में आरोप लगाया गया कि भाजपा के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ने वाली शिवसेना द्वारा अपने रुख में बदलाव करना कुछ और नहीं राजग में लोगों द्वारा जताए गए भरोसे से विश्वासघात है

यह भी पढ़े – https://youtu.be/IoxuZCku570

 

rajesh

Recent Posts

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

2 weeks ago

शास्त्री नगर अस्पताल में अग्रवाल समाज, कल्याण ने शुरू किया शीतल जल प्याऊ, मरीजों को मिलेगी राहत

डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…

2 weeks ago

डोंबिवली:अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा शास्त्रीनगर अस्पताल में दो शीतल पेयजल प्याऊ का होगा शुभारंभ

डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…

3 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा भव्य ‘होली स्नेह सम्मेलन’ का आयोजन, हास्य कवि सम्मेलन ने बांधा समां

कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…

1 month ago

कल्याण में टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन का होली स्नेह मिलन हर्षोल्लास के साथ संपन्न

कल्याण : टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन कल्याण द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन 2026 का…

1 month ago

कल्याण में जुटेगा कवियों का महाकुंभ: रविवार को अग्रवाल समाज मनाएगा ‘भव्य हास्य कवि सम्मेलन’ और होली मिलन समारोह

कल्याण: रंगों के पावन पर्व होली और साहित्य के अनूठे संगम का गवाह बनने के…

1 month ago