Categories: Social

उत्तर युवा मंच का सेवा कार्य, लॉकडाउन तक जारी रहेगी लोगों की सेवा

शीतला प्रसाद सरोज

मुंबई। सामाजिक संस्था ‘उत्तर युवा मंच’ ने असहाय व गरीबों के सहायतार्थ अंधेरी (पू.) के निखिलावाड़ी स्थित, सरस्वती टॉवर के पास खान-पान की व्यवस्था शुरू की है, जिसका बड़ी संख्या में लोग लाभ ले रहे हैं।

इस बाबत ‘उत्तर युवा मंच’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनारसी दुबे ने कहा कि कोरोना वायरस के चलते हुए लॉकडाउन से प्रभावित बड़ी संख्या में ऑटो चालक, टैक्सी वाले व दिहाड़ी मजदूरी करने वाले उत्तर भारतीय अंधेरी छोड़कर गांव जाने की तैयारी कर रहे थे। इन लोगों के समक्ष भोजन व राशन का संकट उत्पन्न हो गया था, ऐसी दशा में हमने निर्णय लिया कि जब तक लॉकडाउन रहेगा, तब तक इनके लिए खाने व राशन की व्यवस्था करूंगा। अगर लॉकडाउन बढ़ेगा, तब पर भी जरूरतमंदों की सेवा जारी रहेगी।

जरूरतमंद किसी मो.संख्या.9769177496 पर संपर्क कर लाभ ले सकते हैं। इस नेक कार्य में राजा दुबे, अशोक सिंह, शिवनारायण यादव, अशोक कदम, अशोक जैन आदि का सराहनीय योगदान है।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा खड़की के जिला परिषद शाला में आवश्यक सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन

कल्याण: सेवा और समाज कल्याण के अपने संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाते हुए, 'अग्रवाल समाज…

1 day ago

अग्रवाल समाज कल्याण ने अंबरनाथ के बाल छात्रावास में चलाया सेवा कार्यक्रम

अब आदिवासी इलाकों में बांटी जाएगी शैक्षणिक सामग्री ​अंबरनाथ: "मानव सेवा ही माधव सेवा है"…

5 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा ‘अधिक मास’ के पावन अवसर पर सेवा कार्य, सदस्यों से सहयोग की अपील

"मानव सेवा ही माधव सेवा है" और "सेवा ही धर्म है" के मूल मंत्र को…

1 week ago

बदलापुर: अग्रवाल समाज कल्याण ने ‘वेरु मंद प्रतिष्ठान’ में बांटी जरूरत की सामग्री, स्वास्थ्य जांच भी की

बदलापुर: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा सामाजिक सरोकार और मानवता की मिसाल पेश करते हुए बदलापुर…

2 weeks ago

डोंबिवली: मनसे का नाम लेकर व्यापारी से 32 लाख की रंगदारी, घर में घुसकर मारपीट और महिला से बदसलूकी

डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…

4 weeks ago