Categories: Crime

बेटी को इशारे करते देख पिता ने खोया आपा, प्रेमी और बेटी को भी मारी गोली

 

मेरठ (उत्तर प्रदेश)। बेटी से प्रेमी के इशारे से बात करते देख आपा खोये पिता ने पहले प्रेमी फिर बेटी की गेाली मारकर हत्या कर दी। दिन दहाड़े हुए इस गोलीकांड से पूरे इलाके मे सनसनी फैल गयी। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफतार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि मेरठ के खरखौदा थानान्र्तगत ग्राम बघौली निवासी तौसिन की बेटी का प्रेम सम्बध गांव के ही आरिफ से चल रहा था। बेटी के प्रेम संम्बध से नाराज तौसिन ने बेटी को कई बार समझाया इसके साथ ही उसने आरिफ के परिजनो से भी इस बारे में बात की कि वे अपने बेटे को भी समझाये।

इसी बीच शुक्रवार की शाम जब तौसिन मस्जिद से नमाज पढ कर निकला तो उसे अपने छत पर बेटी दिखाई दी जिससे आरिफ इशारो में बात कर रहा था।

आरिफ और बेटी की इस हरकत से क्रोधित तौसिन घर आया और वहां से तमंचा निकाल कर लाया और भरी भीड में आरिफ को गोली मार दी। इसके बाद वह घर पहुचा ओर अपनी बेटी को भी गोली मार दी। बताया जाता है आरिफ की मौत तो मोैके पर ही हो गयी जबकि तौसिन की बेटी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

दिन दहाडे और सैकडों लोगो की भीड के सामने हुए इस हत्याकांड ने पूरे जिले मे सनसनी फैला दी। अस्पताल में बेटी ने अपने पिता पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होनें ही उसे गोली मारी है जिसका बयान पुलिस ने दर्ज भी कर लिया। हालाकि बयान दर्ज कराने के बाद तौसीन की बेटी की मौत हो गयी।

वही घटना पर जब आरिफ के परिजनों से बात की गयी तो उन्होंने तौसीन की इस बात से इन्कार किया कि उसने इस मामले को लेकर उनसे कभी कोई बात की थी।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

डोंबिवली: मनसे का नाम लेकर व्यापारी से 32 लाख की रंगदारी, घर में घुसकर मारपीट और महिला से बदसलूकी

डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…

1 week ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: 30 मई को वृद्धाश्रम के बुजुर्गों और गौशाला की गौमाताओं को दी जाएगी बड़ी सहायता

अंबरनाथ/बदलापुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है और जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है।…

2 weeks ago

कल्याण स्टेशन पर सुरक्षा की बड़ी चूक: प्याऊ से ‘कंप्रेसर’ चोरी, सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…

4 weeks ago

कल्याण रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में सेंध: प्याऊ से कंप्रेसर चोरी, यात्रियों को बूंद-बूंद पानी के लिए मोहताज करने की साजिश

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…

4 weeks ago

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

2 months ago