Categories: FEATUREDSocial

रिक्शा चालकों ने धूमधाम से मनाई मकर संक्रांति, जेबीनगर में हुआ दही-चूड़ा वितरण कार्यक्रम

शीतला प्रसाद सरोज
मुंबई। शिव वाहतुक सेना, मुंबई ने मकर संक्रांति के उपलक्ष में अंधेरी (पू.) के जेबीनागर स्थित यूनियन कार्यालय पर कार्यक्रम आयोजित कर दही-चूड़ा वितरण किया।
इस मौके पर यूनियन के संस्थापक संदीप शुक्ला ने कहा कि आए दिन रिक्शा वालों को कुछ न कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ता है,

जिसमें पुलिस को सहयोग देने के बाजए उनका उत्पीड़न किया जाता है। इन सब समस्याओं को ध्यान में रखते हुए रिक्शा वालों को मुफ्त कानूनी सहायता, उनके स्वास्थ्य संबंधित बीमा आदि जैसे मुद्दों पर कार्य करने की योजना बना ली गयी है, जिसका उन्हें निशिचत लाभ मिलेगा। बस जरूरत है रिक्शा चालकों एक रहने की।


इस अवसर पर सत्यदेव मिश्रा, डीपी अगवने, अनिल मिश्रा, सुरेंद्र गुप्ता, अजय पाण्डेय, बाबुलनाथ शर्मा, उमेश तिवारी, हरिश्चंद्र पटेल, राजेंद्र प्रसाद पाण्डेय, धर्मेंद्र सिंह, यदुनंदन तिवारी, मनोज यादव, ज्ञान मिश्रा, अरविंद सिंह, पवन मिश्रा, उमेश जायसवाल, सज्जन सिंह, लवकुश शुक्ला, संजय कुमार पांडेय, उमेश तिवारी, जेपी यादव सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

डोंबिवली: मनसे का नाम लेकर व्यापारी से 32 लाख की रंगदारी, घर में घुसकर मारपीट और महिला से बदसलूकी

डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…

1 week ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: 30 मई को वृद्धाश्रम के बुजुर्गों और गौशाला की गौमाताओं को दी जाएगी बड़ी सहायता

अंबरनाथ/बदलापुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है और जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है।…

2 weeks ago

कल्याण स्टेशन पर सुरक्षा की बड़ी चूक: प्याऊ से ‘कंप्रेसर’ चोरी, सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…

4 weeks ago

कल्याण रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में सेंध: प्याऊ से कंप्रेसर चोरी, यात्रियों को बूंद-बूंद पानी के लिए मोहताज करने की साजिश

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…

4 weeks ago

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

2 months ago