Categories: Entertainment

नामचीन व्यवसायी अविनाश गिरी की बायोपिक में रवि किशन

समय समय पर सिनेजगत में सुप्रसिद्ध हस्तियों पर बायोपिक फिल्म बनती रहती हैं। ऐतिहासिक महापुरुषों, राजनेताओं , फ़िल्मकारों के साथ साथ नामचीन व्यवसायियों के जीवन पर भी फिल्मों का निर्माण किया जाता है। ये तमाम फिल्मों ने समाज में संन्देश देने के साथ साथ नवयुवकों में कड़ा संघर्ष करने एवं आत्मबल बढ़ाने का कार्य किया है। अब इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के नामचीन व्यवसायी अविनाश गिरी ने अपने जीवन के उतार चढ़ाव को सिनेमा के रूपहले परदे पर उतारने का फ़ैसला किया है, जिसमें केंद्रीय भूमिका में भोजपुरी सिनेमा के मेगास्टार रवि किशन नजर आने वाले हैं। उनका यह किरदार दर्शकों में नव चेतना फैलाने व मनोबल बढ़ाने का कार्य करेगा।
गौरतलब है कि कठिन से कठिन स्थिति-परिस्थिति में संघर्ष कर आम से खास बने अविनाश गिरी ने बताया कि उनकी यह फ़िल्म हिंदी में होंगी और उनका किरदार निभायेंगे भोजपुरी फ़िल्मों के मेगास्टार रवि किशन। रवि किशन ने भी अविनाश गिरी के किरदार को निभाने पर अपनी सहमति दे दी है। रवि किशन ने बताया कि अविनाश गिरी का ख़ुद के जीवन को परदे पर उतारने का फ़ैसला एक साहसिक क़दम है। अविनाश गिरी ने फिल्म के निर्माण कार्य की जानकारी देते हुए कहा कि फ़िलहाल प्री-प्रोडक्शन का काम चल रहा है। जल्द ही रवि किशन के साथ अन्य कलाकारों और टेकनिशियनो का चुनाव कर लिया जाएगा। फिल्म की शूटिंग भी शीघ्र ही शुरू की जाएगी।
Mumbai AasPaas

Recent Posts

डोंबिवली: मनसे का नाम लेकर व्यापारी से 32 लाख की रंगदारी, घर में घुसकर मारपीट और महिला से बदसलूकी

डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…

2 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: 30 मई को वृद्धाश्रम के बुजुर्गों और गौशाला की गौमाताओं को दी जाएगी बड़ी सहायता

अंबरनाथ/बदलापुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है और जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है।…

2 weeks ago

कल्याण स्टेशन पर सुरक्षा की बड़ी चूक: प्याऊ से ‘कंप्रेसर’ चोरी, सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…

1 month ago

कल्याण रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में सेंध: प्याऊ से कंप्रेसर चोरी, यात्रियों को बूंद-बूंद पानी के लिए मोहताज करने की साजिश

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…

1 month ago

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

2 months ago