Categories: Social

ओशिवरा लेवर मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट की नशा के खिलाफ निकली रैली

शीतला प्रसाद सरोज
मुंबई। ओशिवरा लेवर मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट ने नशा के खिलाफ नशामुक्ति रैली निकाली, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भगा लिया।
केएचएमडब्लू डिग्री कालेज, ओशिवरा रिलीफ रोड से शुरू होकर आनंदनगर सिग्नल, बेहरामबग नाके से 16 ओहोते हुए यह रैली चूनावाला ग्राउंड,जोगेश्वरी रेलवे स्टेशन तक गई।
इस मौके पर ओशिवरा लेवर मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष व रैली के आयोजक अब्दुल अहद खान ने नशे के खिलाफ लोगों को सचेत कर कहा कि नशा प्राणघातक बीमारी है,जो समाज के लिए अभिशाप है। आए दिन इसकी गिरफ्त में युवा वर्ग ज्यादा जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए दूर्यभाग्य की बात है कि
आज का युवा वर्ग 90 फीसदी नशे का शिकार है। अहद खान ने कहा कि यह अफसोस की बात है कि जिन्हें देश की तरक्की में अपनी उर्जा लगानी थी वे आज नशे की लत से अपनी शारीरिक व मानसिक उर्जा चोरी, लूट-पाट और मर्डर जैसी सामाजिक कुरीतिओं में नष्ट कर रहे हैं।
कार्यक्रम में शामिल लोगों का उन्होंने आह्वान किया कि आप लोग अपने बच्चों पर ध्यान दें कि कहीं वह नशे की लत में आकर गलत रास्ते पर तो नहीं जा रहा है। अगर बच्चा नशे के चलते गलत रास्ते पर जा रहा है तो उसका मार्गदर्शन कर उसे समाज की मुख्य धारा में लाने का प्रयास करें।
रैली में केएचएमडब्लू कालेज के प्रिंसिपल अब्दुल अजीज, केएचएमडब्लू स्कूल की प्रिंसिपल मनीषा सुर्वे, अब्दुल वाहिद शेख, आरिफ खान, समीर खान, सैफ खान, हारून चूना वाला, डीएन त्रिपाठी,सय्यद अनवर ‘मामू’,नुरूल हुदा सिद्दीकी,
हाफिज रहमतुल्लाह,महमूद पडयार, मोहम्मद अली मलकानी, आदित्य आरके यादव, इख्तिखार खान, डॉ. अमजद उमर, अमीन भाई, समीर खान, नौशाद खान के अलावा फ्लावर हिंदी हाईस्कूल, मरियम हाईस्कूल, अलइत्तेहाद हाईस्कूल, मदनी स्कूल, स्कॉलर स्कूल, फारुख स्कूल व अनुपमा के स्कूल के बड़ी संख्या में छात्र भी शामिल हुए।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

डोंबिवली: मनसे का नाम लेकर व्यापारी से 32 लाख की रंगदारी, घर में घुसकर मारपीट और महिला से बदसलूकी

डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…

2 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: 30 मई को वृद्धाश्रम के बुजुर्गों और गौशाला की गौमाताओं को दी जाएगी बड़ी सहायता

अंबरनाथ/बदलापुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है और जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है।…

2 weeks ago

कल्याण स्टेशन पर सुरक्षा की बड़ी चूक: प्याऊ से ‘कंप्रेसर’ चोरी, सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…

4 weeks ago

कल्याण रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में सेंध: प्याऊ से कंप्रेसर चोरी, यात्रियों को बूंद-बूंद पानी के लिए मोहताज करने की साजिश

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…

1 month ago

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

2 months ago