Categories: Uncategorized

कल्याण में रिक्शा मीटर पद्धति से शुरू, राष्ट्र कल्याण पार्टी के अध्यक्ष शैलेश तिवारी का आमरण अनशन का असर

आखिरकार राष्ट्र कल्याण पार्टी के अध्यक्ष शैलेश तिवारी को सफलता मिली और गत रविवार २६ जनवरी  से कल्याण में मीटर पद्धति से शुरू करने की माँग को लेकर तिवारी ने आमरण अनशन की शुरुआत कल्याण के बिरला कॉलेज के पास स्थित आरटीओ कार्यालय के सामने की थी. इससे घबराए कल्याण के सम्बन्धित आरटीओ अधिकारियो ने आज वुधवार से ही कल्याण रेलवे स्टेशन के पास एक रिक्शा स्टैंड सिर्फ मीटर पद्धति से शुरू करने का निर्णय दिया है जिसकी शुरुवात भी हो गयी है.

ज्ञात हो की कल्याण शहर की जनता ने राष्ट्र कल्याण पार्टी के प्रमुख शैलेश तिवारी से मिलकर यह माँग की थी कि कल्याण शहर में ऑटो रिक्शा मीटर से चलाई जानी चाहिए. ऑटो रिक्शा की मनमानी तथा गुंडागर्दी से जनता त्रस्त है.

जनता की इस परेशानी को गंभीरता से लेते हुए शैलेश तिवारी ने आरटीओ प्रशासन से लिखित में निवेदन दिया था कि यहाँ ऑटो रिक्शा मीटर पद्धतिसे चलाएँ. RTO प्रशासन ने तिवारी को लिखित में आश्वासन दिया था कि वह जल्द ही उनकी माँग स्वीकार कर ऑटो रिक्शा मीटर पद्धति से चलाएँगे.

परंतु RTO प्रशासन ने इसपर अमल नहीं किया. इस बाबत राज्य सरकार और कल्याण वासियोका ध्यान समस्या की तरफ़ आकृष्ट करने के लिए शैलेश तिवारी अपने कार्यकर्ताओ के साथ रविवार २६ जनवरी से अनशन पर बैठ गए थे.

शुरुवात में अनशन की भनक लगते ही खड़कपाड़ा पोलीस स्टेशन के अधिकारी धरना स्थल पर आए और तिवारी से अनशन ख़त्म करने की गुज़ारिश की. तिवारी ने अनशन समाप्त करने से इनकार कर दिया और अनशन पर बैठे हुए रहे.

आज जब कल्याण पश्चिम के रेलवे स्टेशन पर आरटीओ की तरफ से मीटर पद्धति से रिक्शा शुरू करने का स्टैंड शुरू किया गया तो शैलेश तिवारी ने अपना अनशन खत्म कर दिया.

Mumbai AasPaas

Recent Posts

कल्याण स्टेशन पर सुरक्षा की बड़ी चूक: प्याऊ से ‘कंप्रेसर’ चोरी, सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…

3 days ago

कल्याण रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में सेंध: प्याऊ से कंप्रेसर चोरी, यात्रियों को बूंद-बूंद पानी के लिए मोहताज करने की साजिश

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…

6 days ago

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

1 month ago

शास्त्री नगर अस्पताल में अग्रवाल समाज, कल्याण ने शुरू किया शीतल जल प्याऊ, मरीजों को मिलेगी राहत

डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…

1 month ago

डोंबिवली:अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा शास्त्रीनगर अस्पताल में दो शीतल पेयजल प्याऊ का होगा शुभारंभ

डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…

1 month ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा भव्य ‘होली स्नेह सम्मेलन’ का आयोजन, हास्य कवि सम्मेलन ने बांधा समां

कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…

2 months ago