शीतला प्रसाद सरोज
मुंबई। सामाजिक संस्था पीएस फाउंडेशन ने हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी वर्ल्ड थैलेसीमिया दिवस के अवसर पर 8 मई, दिन रविवार को सुबह 10 बजे से अंधेरी ( पू.) के कोंडीविटा स्थित संस्था कार्यालय परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया है।
आरएसआरआर के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम के बाबत पीएस फाउंडेशन महिला स्वावलंबन समिति की अध्यक्ष स्वीकृत प्रदीप शर्मा ने बताया कि यह ब्लड डोनेशन कैंप हम लोग कई सालों से कर रहे हैं। इस कैंप में थैलेसीमिया नामक बीमारी से ग्रसित बच्चों के लिए ब्लड इकट्ठा किया जाता है। कैंप में बड़ी संख्या में लोग भाग लेकर ब्लड डोनेट करते हैं।
गौरतलब है कि पीएस फाउंडेशन ब्लड डोनेशन कार्यक्रम के आलावा समय-समय पर जरूरतमंदों के लिए खाद्यान्न वितरण, दवा वितरण, वस्त्र वितरण, मेडिकल कैंप्स आदि जैसे जीवनोपयोगी कार्यक्रम आयोजित कर लोगों की सेवा को अंजाम देता है,जिसकी प्रशंसा पूरे क्षेत्र में होती है।
पीएस फाउंडेशन के अध्यक्ष पूर्व पुलिस अधिकारी व एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा हैं।
भिवंडी, 20 जून: अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) ने अपनी सेवा और समाज कल्याण की परंपरा…
कल्याण: सेवा और समाज कल्याण के अपने संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाते हुए, 'अग्रवाल समाज…
अब आदिवासी इलाकों में बांटी जाएगी शैक्षणिक सामग्री अंबरनाथ: "मानव सेवा ही माधव सेवा है"…
"मानव सेवा ही माधव सेवा है" और "सेवा ही धर्म है" के मूल मंत्र को…
बदलापुर: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा सामाजिक सरोकार और मानवता की मिसाल पेश करते हुए बदलापुर…
"सेवा ही धर्म है, सहयोग ही परम पुण्य है" के ध्येय वाक्य को आत्मसात करते…