Categories: FEATUREDLatest

मोनाको के राजकुमार अल्बर्ट द्वितीय ने राष्ट्र्पति रामनाथ कोविंद से भेंट की

मोनाको के राजकुमार अल्बर्ट द्वितीय ने आज (5 फरवरी, 2019) राष्‍ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भेंट की। राष्‍ट्रपति ने भारत में राजकुमार अल्बर्ट द्वितीय के आगमन का स्‍वागत करते हुए कहा कि भारत और मोनाको के बीच सदैव विश्‍वासमित्रता एवं पारस्‍परिक लाभप्रद सहयोग रहा है। वर्तमान दौरे का उद्देश्‍य आपसी संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की दिशा में विशेष जोर देना है।

राष्‍ट्रपति ने कहा कि भारत और मोनाको के बीच संबंध सही दिशा में अग्रसर हैं। हालांकि, आपस में मिलकर अब भी बहुत कुछ करने की गुंजाइश है। उन्‍होंने कहा कि नवीकरणीय ऊर्जा, जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों पर दोनों देशों के विचार काफी मिलते-जुलते हैं। राष्‍ट्रपति ने कहा कि द्विपक्षीय सहयोग के लिए हमें इन क्षेत्रों को निश्चित तौर पर प्राथमिकता प्रदान करनी चाहिए। उन्‍होंने कहा कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्‍यवस्‍था है। यही नहीं, मोनाको की प्रौद्योगिकी और निवेश कंपनियां भारत की विकास गाथा से काफी हद तक लाभान्वित हो सकती हैं। बाद में राष्‍ट्रपति ने राजकुमार अल्बर्ट द्वितीय और उनके साथ आए प्रतिनिधिमंडल के लिए आयोजित भोज की मेजबानी की

Mumbai AasPaas

Recent Posts

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा खड़की के जिला परिषद शाला में आवश्यक सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन

कल्याण: सेवा और समाज कल्याण के अपने संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाते हुए, 'अग्रवाल समाज…

11 hours ago

अग्रवाल समाज कल्याण ने अंबरनाथ के बाल छात्रावास में चलाया सेवा कार्यक्रम

अब आदिवासी इलाकों में बांटी जाएगी शैक्षणिक सामग्री ​अंबरनाथ: "मानव सेवा ही माधव सेवा है"…

4 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा ‘अधिक मास’ के पावन अवसर पर सेवा कार्य, सदस्यों से सहयोग की अपील

"मानव सेवा ही माधव सेवा है" और "सेवा ही धर्म है" के मूल मंत्र को…

1 week ago

बदलापुर: अग्रवाल समाज कल्याण ने ‘वेरु मंद प्रतिष्ठान’ में बांटी जरूरत की सामग्री, स्वास्थ्य जांच भी की

बदलापुर: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा सामाजिक सरोकार और मानवता की मिसाल पेश करते हुए बदलापुर…

1 week ago

डोंबिवली: मनसे का नाम लेकर व्यापारी से 32 लाख की रंगदारी, घर में घुसकर मारपीट और महिला से बदसलूकी

डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…

4 weeks ago