Categories: FEATUREDNews

संसद के बजट सत्र से पूर्व 31 जनवरी 2019 को मीडिया को दिया गया प्रधानमंत्री का वक्त्व्य

आप सबको 2019 की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आज बजट सत्र प्रारंभ हो रहा है। कुछ ही देर के बाद आदरणीय राष्‍ट्रपति जी दोनों सदनों के संयुक्‍त सत्र को संबोधित करेंगे।पिछली बार सदन का रुख हम सबने देखा है। आज देश में एक जागरूकता है, हर नागरिक सदन की गतिविधि को बहुत बारीकी से देखता है। और आज देश की हर छोटी-मोटी घटना को पहुंचने की भी बहुत है तो सामान्‍य मानवी तक सारी बातें पहुंचती हैं। और उसके कारण में जिनका नहीं होता है, में जिनका नहीं होता है, उनके प्रति समाज में स्‍वाभाविक नाराजगी पैदा होती है।

मैं आशा करता हूं कि सभी हमारे आदरणीय सांसद इन जन-भावनाओं को ध्‍यान में रखते हुए इस बजट सत्र का उपयोग गहराई से, विस्‍तार से, जानकारियों से भरपूर, चर्चा में हिस्‍सा लें, अपने विचार रखें, सदन को लाभान्वित करें, सरकार को भी लाभान्वित करें और हमारे पास इस सत्र में जितना भी काम है, उसका सर्वाधिक उपयोग हमारे सभी आदरणीय सांसद करें; ऐसी मेरी उनसे अपेक्षा है और मैं ये भी जानता हूं कि अब जब अपने-अपने क्षेत्र में भी उनको जाना है, तो इस बार सदन में जो उत्‍तम और साकारात्‍मक व्‍यवहार रहा होगा, उसका एक सकारात्‍मक लाभ मैदान में भी, सदस्‍यों के तरफ लोगों के देखने के व्‍यवहार में भी नजर आता रहता है।

मुझे विश्‍वास है इस गंभीरता को सभी लोग स्‍वीकार करेंगे। सबका साथ-सबका विकास- इस मंत्र को ले करके हम चलें हैं, आगे भी इसके लिए हम प्रतिबद्ध हैं, । सदन में भी सबका साथ ले करके देश के विकास के लिए काम करने के निर्णयों में हम आगे बढ़ना चाहते हैं। हमारी पूरी कोशिश रहेगी, हर विषय पर चर्चा करने के लिए हम उत्‍सुक हैं। मैं स्‍वागत करूंगा खुले मन से चर्चा का, मैं स्‍वागत करूंगा सदन की कार्रवाई अच्‍छे ढंग से चले इसका, मैं स्‍वागत करूंगा कि यहां सभी सदस्‍य मिल करके भावी भारत के निर्माण में कुछ न कुछ योगदान देने की गर्व प्राप्‍त करें। संसद के बजट सत्र से पूर्व 31 जनवरी 2019 को मीडिया को दिया गया प्रधानमंत्री का वक्‍तव्‍य

Mumbai AasPaas

Recent Posts

डोंबिवली: मनसे का नाम लेकर व्यापारी से 32 लाख की रंगदारी, घर में घुसकर मारपीट और महिला से बदसलूकी

डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…

1 week ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: 30 मई को वृद्धाश्रम के बुजुर्गों और गौशाला की गौमाताओं को दी जाएगी बड़ी सहायता

अंबरनाथ/बदलापुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है और जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है।…

2 weeks ago

कल्याण स्टेशन पर सुरक्षा की बड़ी चूक: प्याऊ से ‘कंप्रेसर’ चोरी, सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…

4 weeks ago

कल्याण रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में सेंध: प्याऊ से कंप्रेसर चोरी, यात्रियों को बूंद-बूंद पानी के लिए मोहताज करने की साजिश

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…

4 weeks ago

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

2 months ago