Categories: Social

नागरिकता संशोधन बिल की आड़ में लोगों को गुमराह किया जा रहा है, CAA के समर्थन माटुंगा में हुआ कार्यक्रम

शीतला प्रसाद सरोज

मुंबई। भाजपा उत्तर भारतीय महिला मोर्चा, मुंबई की ओर से माटुंगा (पू.) स्थित नप्पू गार्डन पर नागरिकता संशोधन बिल (CAA) के समर्थन में ‘नागरिकता संशोधन बिल जागरूकता अभियान’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

इस मौके पर भाजपा दक्षिण-मध्य मुंबई अध्यक्ष राजेश शिरवाडकर ने कहा कि नागरिक संशोधन बिल के मुद्दे पर विपक्षी  देशवासियों को जो गलत जानकारी देकर उन्हें भड़का रहे हैं, वह देशहित में नहीं है। विपक्षियों की इस आचरण से देश का बहुत बड़ा नुकसान हो रहा है।

भाजपा उत्तर भारतीय महिला मोर्चा, मुंबई की महामंत्री सुमिता सुमन सिंह ने कहा कि नागरिकता संशोधन बिल की आड़ में कांग्रेस के लोग देशवासियों को गुमराह कर दंगा करा रहे हैं, वह बहुत गलत है। कोंग्रेस के लोगों को ऐसा नहीं करना चाहिए। क्योंकि नागरिकता संशोधन बिल से किसी को कोई खतरा नहीं है। देशवासी धैर्य से काम लें। राष्ट्रीय संपति का किसी भी तरह से नुकसान न करें।

उन्होंने वीर सावरकर पर कांग्रेसजनों द्वारा की गई टिप्पणी पर कहा कि जिस व्यक्ति ने 83 सालों तक भारत माता की सेवा की हो और देश की आजदी के लिए काले पानी की सजा काटी हो, ऐसे देश भक्त वीर सावरकर के प्रति कांग्रेस के लोग जो अभद्र भाषा इस्तेमाल किए हैं, वह भी काफी निंदनीय है।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि नगरसेविका नेहल शाह, दयानंद बालिका विद्यालय, माटुंगा की प्राचार्य संगीता सिंह, भानु प्रताप सिंह, भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा, मुंबई सचिव सुषमा प्रेमशंकर सिंह सहित बड़ी संख्या में दयानंद बालिका विद्यालय के अध्यापक व छात्र उपस्थित थे.

Mumbai AasPaas

Recent Posts

डोंबिवली: मनसे का नाम लेकर व्यापारी से 32 लाख की रंगदारी, घर में घुसकर मारपीट और महिला से बदसलूकी

डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…

1 week ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: 30 मई को वृद्धाश्रम के बुजुर्गों और गौशाला की गौमाताओं को दी जाएगी बड़ी सहायता

अंबरनाथ/बदलापुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है और जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है।…

2 weeks ago

कल्याण स्टेशन पर सुरक्षा की बड़ी चूक: प्याऊ से ‘कंप्रेसर’ चोरी, सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…

4 weeks ago

कल्याण रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में सेंध: प्याऊ से कंप्रेसर चोरी, यात्रियों को बूंद-बूंद पानी के लिए मोहताज करने की साजिश

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…

4 weeks ago

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

2 months ago