Categories: Entertainment

पवन सिंह और सुजीत कुमार सिंह की सुपरहिट जोड़ी के तीन साल पूरे

पवन सिंह और सुजीत कुमार सिंह ने बनाई यू ट्यूब पर हैट्रिक
भोजपुरी सिनेमा के गायिकी के सिरमौर, पावरस्टार पवन सिंह और निर्देशक सुजीत कुमार सिंह की सुपरहिट जोड़ी के तीन साल पूरे हो चुके हैं। अब उनकी सफल जोड़ी ने जितनी भी फिल्में दी हैं, सभी ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता का परचम लहराया है। सुजीत कुमार सिंह के निर्देशन में जब भी पवन सिंह की कोई भी फिल्म आने वाली होती है, तब वे दोनों दिग्गज चर्चा में जरूर रहते हैं। वे एक बार फिर से सुर्खियों में नज़र आ रहे हैं एक के बाद एक हिट गानों की वजह से। वर्ष 2016 में प्रदर्शित हुई फ़िल्म भोजपुरी राजा का गाना छलकत हमरो जवनिया का व्यूज यू ट्यूब पर पचीस करोड़ पार कर गया है। इस गाने का फिल्मांकन पवन सिंह और काजल राघवानी के पर किया गया है। यह फ़िल्म वसुंधरा मोशन पिक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनी है। जिसके निर्माता सुधीर सिंह एवं निर्देशक सुजीत कुमार सिंह है। वहीं वर्ष 2017 का सबसे बड़ी ब्लाकबस्टर फिल्म सत्या का गाना राते दिया बुता के यू ट्यूब पर अठारह करोड़ व्यूज पार किया है। ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने में सफल रहे पवन सिंह और आम्रपाली दूबे के ऊपर फ़िल्माये गाने को सोशल मीडिया में भी जमकर तारीफ हुई है। यह फ़िल्म श्याम घनश्याम फ़िल्म इंटरनेशनल प्रा.लिमिटेड के बैनर तले बनी है। जिसके निर्माता राधेश्याम लुहार, गजानंद चौहान हैं। वर्ष 2018 में रिलीज हुई साल की सबसे पॉपुलर ब्लॉकबस्टर भोजपुरी फ़िल्म वांटेड का गाना पलंगिया सोने ना दिया यू ट्यूब पर देखने वाले की संख्या दस करोड़ पार  हो चुका है। फिल्म के निर्माता जसवंत कुमार हैं। इस तरह से तीनों वर्ष अभिनेता पवन सिंह और निर्देशक सुजीत कुमार सिंह के लिए लक्की ऑफ द ईयर रहा है और कमाल की सुपरहिट हैट्रिक बनी है। उनकी जोड़ी को दर्शकों का भरपूर प्यार व आशीर्वाद मिलता रहा है, उम्मीद है आगे भी उनकी जोड़ी सुपरहिट फिल्में देती रहेगी। उनकी अगली भोजपुरी फिल्म क्रेक फाईटर की शूटिंग इन दिनों झारखण्ड की राजधानी राँची में चल रही है। जिसमें केंद्रीय भूमिका में पवन सिंह हैं और उनका साथ संचिता बनर्जी और चाँदनी सिंह दे रही हैं। इस फ़िल्म के भी निर्देशक सुजीत कुमार सिंह हैं। सूत्रों का दावा है कि फ़िल्म विशेषज्ञों के अनुसार फिल्म क्रेक फाईटर इस साल की सबसे बड़ी म्यूजिकल हिट के साथ साथ फुल एक्शन पैक्ड फिल्म होंगी। उपेन्द्र सिंह फिल्म्स क्रिएशन्स के बैनर तले निर्मित की जा रही फिल्म क्रेक फाईटर के निर्माता उपेन्द्र सिंह हैं। निर्देशक सुजीत कुमार सिंह हैं। सह निर्माता लोकेश मिश्रा हैं। लेखक वीरू ठाकुर हैं। संगीतकार छोटे बाबा बसही हैं। प्रोडक्शन डिज़ाइनर अरशद शेख पप्पू हैं। छायांकन वेंकट महेश, मारधाड़ मल्लेश, संकलन दीपक जऊल का है।
Mumbai AasPaas

Recent Posts

डोंबिवली: मनसे का नाम लेकर व्यापारी से 32 लाख की रंगदारी, घर में घुसकर मारपीट और महिला से बदसलूकी

डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…

2 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: 30 मई को वृद्धाश्रम के बुजुर्गों और गौशाला की गौमाताओं को दी जाएगी बड़ी सहायता

अंबरनाथ/बदलापुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है और जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है।…

2 weeks ago

कल्याण स्टेशन पर सुरक्षा की बड़ी चूक: प्याऊ से ‘कंप्रेसर’ चोरी, सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…

1 month ago

कल्याण रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में सेंध: प्याऊ से कंप्रेसर चोरी, यात्रियों को बूंद-बूंद पानी के लिए मोहताज करने की साजिश

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…

1 month ago

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

2 months ago