Categories: Entertainment

निरहुआ हिंदुस्तानी 3’ को छठ मइया ने दिया आशीर्वाद आशीर्वाद, मिली बम्पर ओपनिंग

जुबलीस्‍टार दिनेशलाल यादव निरहुआ स्टारर फ़िल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी 3’ को छठी मइया ने आशीर्वाद दिया है, जिससे फिल्म ने बम्पर ओपनिंग लिया है। लोक आस्था का महापर्व छठ के शुभ अवसर पर 14 नवम्बर को रिलीज की गई यह फ़िल्म इंटरटेनमेंट का फुल डोज है। इस फ़िल्म के लिए बहुप्रतीक्षारत दर्शकों ने काफी उत्साह के साथ सिनेमाघरों में प्रवेश किया और फ़िल्म देखकर खूब आनंद उठाया। फिल्म की बम्पर ओपनिंग पर दिनेशलाल यादव निरहुआ ने संपूर्ण बिहार वासियों व देश वासियों को छठ पूजा की बधाई देते हुए सिनेप्रेमियों को धन्यवाद दिया। उल्लेखनीय है कि फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी 3’ इस सीरीज की अब तक बनी दोनों फिल्‍मों से भी बड़ी फिल्‍म है। आज पूरी इंडस्‍ट्री क्‍वालिटी सिनेमा बनाने में लगी है, क्‍योंकि सबको समझ में आ गया है कि सिनेमा के नाम पर नंगापन नहीं चलेगा। यह फ़िल्म भोजपुरी सिनेमा के लिए बहुत खास है। इस फ़िल्म का इंतजार दर्शकों को बेसब्री से था।

जिस तरह से फ़िल्म के ट्रेलर और पोस्टर पर लोगों का बहुत अच्छा रिस्पांस आया था, उससे फ़िल्म की पूरी कास्ट एंड क्रू भी काफी उत्साहित थी। यह फ़िल्म भोजपुरी के दर्शकों के लिए छठ पूजा का उपहार है। इस फ़िल्म को मंजुल ठाकुर ने निर्देशित किया है, जिन्होंने निरहुआ हिंदुतानी 2 को भी निर्देशित किया था। निरहुआ एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के कार्यकारी निर्माता हरिकेश यादव ने बताया कि निरहुआ हिंदुस्तानी के पहले दो पार्ट को दर्शकों ने खूब पसंद किया था, जिसके बाद लोगों की डिमांड भी थी कि इस फ़िल्म का और सीक्वल बने। निरहुआ हिंदुस्तानी एक पारिवारिक कथानाक वाली सीरीज है, इसलिए अब इसके तीसरे पार्ट को लेकर हम दर्शकों के सामने छठ पूजा के अवसर पर आये हैं। हमें पूरी उम्मीद थी कि यह फ़िल्म भी ‘बॉर्डर’ की तरह बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी।

हरिकेश ने निरहुआ हिंदुतानी सीरीज को आगे भी जारी रखने की बात कही है। विदित हो कि फ़िल्म के संगीतकार हैं रजनीश मिश्रा, जबकि गीतकार हैं प्यारे लाल कवि, श्याम देहाती और आजाद सिंह। निरहुआ हिंदुस्तानी 3 के प्रोडक्शन की कमान थामी है राजेश भगत ने। फ़िल्म का सिनेमेटोग्राफी किया है सिद्धांत सिंह ने, एक्शन डायरेक्टर हैं अंदलीब पठान , कला निर्देशक नजीर शेख व नृत्य निर्देशक हैं कानू मुखर्जी व निशांत। फ़िल्म प्रचारक उदय भगत, रंजन सिन्हा व रामचन्द्र यादव हैं। फ़िल्म में जुबली स्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ, यू ट्यूब क्वीन आम्रपाली दूबे और शुभी शर्मा के साथ संजय पांडे, किरण यादव, आशीष शेन्द्रे, समर्थ चतुर्वेदी, हेमलाल कौशल, संजय निषाद, राजवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

बदलापुर: अग्रवाल समाज कल्याण ने ‘वेरु मंद प्रतिष्ठान’ में बांटी जरूरत की सामग्री, स्वास्थ्य जांच भी की

बदलापुर: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा सामाजिक सरोकार और मानवता की मिसाल पेश करते हुए बदलापुर…

19 hours ago

डोंबिवली: मनसे का नाम लेकर व्यापारी से 32 लाख की रंगदारी, घर में घुसकर मारपीट और महिला से बदसलूकी

डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…

2 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: 30 मई को वृद्धाश्रम के बुजुर्गों और गौशाला की गौमाताओं को दी जाएगी बड़ी सहायता

अंबरनाथ/बदलापुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है और जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है।…

2 weeks ago

कल्याण स्टेशन पर सुरक्षा की बड़ी चूक: प्याऊ से ‘कंप्रेसर’ चोरी, सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…

1 month ago

कल्याण रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में सेंध: प्याऊ से कंप्रेसर चोरी, यात्रियों को बूंद-बूंद पानी के लिए मोहताज करने की साजिश

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…

1 month ago