आजतक की एंकर चित्रा त्रिपाठी के पति अतुल के लूट की कहानी को नोएडा पुलिस के साथ एनडीटीवी के पत्रकार मुकेश सिंह सेंगर ने बजाफ्ता प्रेसनोट जारी कर पूरे मामले को फर्जी बताया है!
जबकि नोएडा पुलिस के अनुसार आजतक की एंकर चित्रा त्रिपाठी के पति अतुल अग्रवाल अपने महिला मित्र के साथ थे और पत्नी से डर कर उन्होंने यह मनगढ़ंत कहानी रच डाली ।
आज तक’ की एंकर चित्रा त्रिपाठी के पति और ‘हिंदी ख़बर’ के एडिटर अतुल अग्रवाल ने कुछ दिन पहले आरोप लगाया था कि नोएडा में उनके साथ लूटपाट हुई है। लेकिन अब नोएडा पुलिस ने ही उनके आरोपों को फ़र्ज़ी बता दिया है।
दरअसल, एक फेसबुक पोस्ट के ज़रिए बताया गया था कि जब आरोपी ने अतुल का गला घोंटने का प्रयास किया तो उन्होनें अपनी जान बचाने के लिए उसे 5000 रुपये दिए।
इस मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने एक केस भी दर्ज किया था। हालाँकि, अब पुलिस का कहना है कि अतुल ने झूठी कहानी रची है।
एनडीटीवी के पत्रकार मुकेश सिंह सेंगर प्रेस नोट शेयर करते हुए लिखते हैं, “हिंदी खबर के एडिटर अतुल अग्रवाल की लूट की कहानी को नोएडा पुलिस ने फ़र्ज़ी बताया,
पुलिस ने कहा कि 19 जून की रात अतुल महिला मित्र के साथ थे,वो रात में OYO होटल में रुके, पत्नी का फोन आया और निजी कारणों से उन्होंने लूट की झूठी कहानी रची।”
पुलिस का कहना है कि अतुल के दावों में कोई दम, कोई सचाई नहीं है। पुलिस उनकी उस महिला मित्र से भी मिली जिनसे खुद अतुल उस शाम खाने पर उनके घर पर मिले थे।
इसके साथ-साथ पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की भी शिनाख्त की और पाया कि अतुल झूठ बोल रहे थे।
इस सनसनीखेज़ खुलासे के बाद अतुल अग्रवाल पर सवाल उठ रहे हैं। आखिर वो अपनी निजी ज़िन्दगी की परेशानियों से बचने के चक्कर में फ़र्ज़ी खबर क्यों फैला रहे थे?
एक पत्रकार होने के बावजूद अपनी पत्नी को झूठ बोलने के चक्कर में मीडिया में फेक न्यूज़ का प्रचार-प्रसार क्यों कर रहे थे? इनके आरोपों पर मीडिया में खबरें भी चली, वो तब भी चुप क्यों थे?
"सेवा ही धर्म है, सहयोग ही परम पुण्य है" के ध्येय वाक्य को आत्मसात करते…
डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…
अंबरनाथ/बदलापुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है और जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है।…
कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…
कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…
कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…