मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को रविवार सुबह फोन आया जिसमेंएक व्यक्ति ने दावा किया कि मुंबई की एक लोकल ट्रेन में बम लगाया गया है और ”सीरियल बम विस्फोट” होने वाले हैं। उस व्यक्ति ने नियंत्रण कक्ष के कर्मचारी को यह भी बताया कि वह विले पार्ले इलाके से बोल रहा है।
इसके बाद पुलिस हरकत में आई। और फोन करने वाले व्यक्ति के मोबाइल फोन नंबर का पता लगाया और तकनीकी मदद से उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार उक्त 25 वर्षीय आरोपी को गलत ढंग से धमकी भरा फोन करने के आरोप में जुहू इलाके से हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने बताया कि उस व्यक्ति ने नशे की हालत में फोन किये जाने का संदेह है। जांच के दौरान पता चला कि वह व्यक्ति बिहार से आया था और पिछले 10 दिनों से मुंबई में था। पुलिस ने कहा कि कॉल करने के लिए इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया गया है।
"सेवा ही धर्म है, सहयोग ही परम पुण्य है" के ध्येय वाक्य को आत्मसात करते…
डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…
अंबरनाथ/बदलापुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है और जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है।…
कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…
कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…
कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…