मोदी को हराने के लिए मनसे देगी राकपा का साथ ! नहीं लड़ेगी लोकसभा चुनाव।

लोकसभा  चुनावों  का  बिगुल  बजने में अब  कुछ ही दिनों की दूरी बाकी रह गई है।  ऐसे में सभी राजनीतिक दलों ने अपने पत्ते खोलने शुरू कर दिए हैं। महाराष्ट्र नव निर्माण सेना ने इस बारे में पहल करते हुए लोकसभा चुनाव में अपने प्रत्याशी ना उतारने का फैसला लेने की सुचना मनसे के अधिकृत सूत्रों ने दी है। इस बात की अधिकृत घोषणा शनिवार को मनसे प्रमुख राज ठाकरे मनसे के वर्धापन दिन पर करने की पूरी संभावना है।
सूत्रों पर यदि यकीन करें तो मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने पहले अपने प्रत्याक्षियों को लोकसभा चुनाव में उतारने का निर्णय लिया था। मगर बाद में स्थिति को भांपते हुए मोदी विरोधी राजनीतिक दलों से गठबंधन करने की कोशिश की लेकिन गठबंधन की बात सिरे तक नहीं पहुँच पायी।  जिसके चलते मनसे अकेले मैदान में उतरने से कतराने लगी। अब मनसे प्रमुख ने फैसला लिया है कि मनसे का एक मात्र मकसद मोदी को दुबारा प्रधानमंत्री बनने से रोकना है।
इसी मकसद के तहत मनसे प्रमुख ने लोकसभा चुनावों में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को समर्थन देने और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने रणनीति बनाई है। हालांकि अभी तक राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की तरफ से मनसे को लेकर कोई अधिकृत बयान नहीं आया है। यदि लोकसभा चुनाव में राज ठाकरे शरद पवार के साथ चुनावी मंच साझा करते दिखते हैं तो किसी को कोई आश्चर्य नहीं होगा क्योंकि दोनों का एक ही मकसद है मोदी को दुबारा प्रधानमंत्री बनने से रोकना।
बता दें कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन पहले से ही हो चुका है ऐसे में मनसे का राष्ट्रवादी को समर्थन देने का मतलब  कांग्रेस को भी समर्थन देना  है। मनसे की इस भूमिका को लेकर तरह तरह की अटकलें लगाई जा रहीं हैं। मगर सभी सवालों का जवाब शनिवार को मनसे के वर्धापन दिवस के अवसर पर ही मिलेगा।
Mumbai AasPaas

Recent Posts

डोंबिवली: मनसे का नाम लेकर व्यापारी से 32 लाख की रंगदारी, घर में घुसकर मारपीट और महिला से बदसलूकी

डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…

2 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: 30 मई को वृद्धाश्रम के बुजुर्गों और गौशाला की गौमाताओं को दी जाएगी बड़ी सहायता

अंबरनाथ/बदलापुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है और जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है।…

2 weeks ago

कल्याण स्टेशन पर सुरक्षा की बड़ी चूक: प्याऊ से ‘कंप्रेसर’ चोरी, सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…

1 month ago

कल्याण रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में सेंध: प्याऊ से कंप्रेसर चोरी, यात्रियों को बूंद-बूंद पानी के लिए मोहताज करने की साजिश

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…

1 month ago

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

2 months ago