Categories: FEATURED

विधायक रमेशचंद्र मिश्रा का नालासोपारा मे हुआ जोरदार स्वागत

पहली बार मेहनत तो दुसरी बार आप सभी के आशीर्वाद से चुनकर आया हूँ… विधायक रमेशचंद्र मिश्रा

प्रेम चौबे/वसई जौनपुर से मुंबई गणपति बप्पा के दर्शन करने पहुँचे बदलापुर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक रमेशचंद्र मिश्रा का नालासोपारा पूर्व के केएमपीडी स्कूल में भव्य स्वागत किया गया, उनके साथ ही महराजगंज ब्लाक प्रमुख मांडवी विनय सिंह , सिरकोनी ब्लाक प्रमुख बंशराज सिंह व समाजसेवी विनय सिंह व भाजपा मुंबई प्रवक्ता उग्रसेन सिंह का उत्तर भारतीय विकास संस्था की ओर से भव्य स्वागत समारोह कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को सायं 7बजे से किया गया था,

इस स्वागत समारोह मे उत्तर भारतीय समाज के लोग बड़ी संख्या मे एकत्रित होकर अपने चहते विधायक को सुनने पहुंचे, इस अवसर पर संस्था के संरक्षक पूर्व उपमहापौर उमेश नाईक द्वारा सभी अतिथियों को शाल व पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया।

उ. महापौर उमेश नाईक के साथ मंच साझा करते हुए विधायक ने कहा कि मै विगत कई वर्षों से गणपति दर्शन करने मुंबई आता हूँ और हर बार “प्रथमेश ,और मुंबादेवी से अपने विधानसभा को भारत का श्रेष्ठ विधानसभा बना सकूँ यही कामना करता हूँ, जौनपुर के लोग भारत के हर हिस्से मे पहुंचे है जो बडे़ से बडा कारोबार के साथ दूध ,सब्जी, किराना ,व ड्रायविंग करके अपनी मेहनत से महानगर मे राज कर रहे है।

अपनी मेहनत के बल कमाई कर देश और परदेस मे जौनपुर का डंका बजा रहे है।” समारोह मे ब्लाकप्रमुख वंशराज सिंह,विनय सिंह द्वारा भी अपनी बात रखी गयी जिसका लोगो ने तालियां बजाकर सम्मान दिया

अंत मे अध्यक्षीय संबोधन मे वसई – विरार मनपा के उप महापौर ने अतिथि विधायक की ओर संबोधित करते हुए मजाकिया लहजे मे कहा की “अब ऐ लोग हमारे अपने लोग है, इसका कारण की हमारी संस्कृति मे बस और रम गये है इसलिए ऐ उ.भारतीय जितने आप के है उतने ही हमारे भी है।

“उ.भारतीय संस्था की ओर से सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह मे उपहार स्वरूप देवताओं की मूर्ति भेंट की गयी तथा संस्था अध्यक्ष राजेश पांडे व कार्यक्रम के प्रमुख आयोजक विजय तिवारी ‘गुड्डू’ के साथ संस्था के समस्त पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से विधायक का सम्मान कर उन्हें संस्था का स्मृति चिन्ह भेंट किया गया ,

विधायक द्वारा क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक पं. विश्वनाथ तिवारी सहित क्षेत्र के नागरिको, समाजसेवक,पत्रकार,व्यवसायी व वरिष्ठ नागरिकों का स्वागत कर उन्हें 2025 मे श्री राम मंदिर देखने का निमंत्रण भी दिया।

के.डी. शर्मा के सूत्र संचालन मे संपन्न हुए कार्यक्रम मे उपाध्यक्ष रामसिंह ,महासचिव शैलेश तिवारी,कोषाध्यक्ष संजय शर्मा,उप कोषाध्यक्ष रविंद्र उपाध्याय,कुंबर संजय सिंह,विभाग प्रमुख महेंद्र शर्मा,डॉ. पियुष सिंह,अनुराग आरसी, ,अजय तिवारी,सल्लागार रामनायक पांडे, दिवाकर शुक्ला,अजय सिंह,मुकेश तिवारी,पत्रकार आशुतोष तिवारी, प्रदीप मिश्रा,नागेंद्र यादव,राजेश तिवारी,सुमन दुबे , रेखा पांडे सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

rajesh

Recent Posts

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

2 weeks ago

शास्त्री नगर अस्पताल में अग्रवाल समाज, कल्याण ने शुरू किया शीतल जल प्याऊ, मरीजों को मिलेगी राहत

डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…

3 weeks ago

डोंबिवली:अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा शास्त्रीनगर अस्पताल में दो शीतल पेयजल प्याऊ का होगा शुभारंभ

डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…

3 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा भव्य ‘होली स्नेह सम्मेलन’ का आयोजन, हास्य कवि सम्मेलन ने बांधा समां

कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…

2 months ago

कल्याण में टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन का होली स्नेह मिलन हर्षोल्लास के साथ संपन्न

कल्याण : टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन कल्याण द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन 2026 का…

2 months ago

कल्याण में जुटेगा कवियों का महाकुंभ: रविवार को अग्रवाल समाज मनाएगा ‘भव्य हास्य कवि सम्मेलन’ और होली मिलन समारोह

कल्याण: रंगों के पावन पर्व होली और साहित्य के अनूठे संगम का गवाह बनने के…

2 months ago