Categories: FEATURED

मलाड साईं मंदिर में महाशिवरात्रि महोत्सव संपन्न

सरल गीता परिवार द्वारा आयोजित महाशिवरात्रि महोत्सव मालाड (प) एस. वी. रोड, मालाड शौपिंग सेंटर के पीछे स्थित श्री साईं दर्शन मंदिर प्रांगण में धूमधाम से मनाया गया। पं. सुभाष मिश्रा के नेतृत्व में विद्वान ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पार्थिव शिवलिंग रुद्राभिषेक का लाभ सैकड़ों शिवभक्तों को मिला।

भाजपा नेता धैरप शाह ने पत्नी तन्वी के साथ पूजन किया। सुनील काबरा व विकास आर. अग्रवाल के संयोजन में संपन्न इस महोत्सव में राजेश मिश्रा, राजाराम माहेश्वरी, नटवर डागा, अनूप व सुनील त्रिवेदी का विशेष सहयोग रहा।

असलम कुरैशी, विष्णु सहा, नरेश पटेल, गौतम शर्मा, विकास शर्मा व दरबार चरक द्वारा जलपान व अतिथि सम्मान व्यवस्था की गयी। फलाहार, जलपान व प्रसादम सेवा में राकेश त्रिपाठी, विनय सराफ, कमलेश शाह व हिम्मत राठौड़ का सहयोग रहा।

शाम के सत्र में प्रसिद्ध गायक कमलेश उपाध्याय ‘हरिपुरी’ ने भजन संध्या प्रस्तुत कर इस महोत्सव को सुरों से गूँथ दिया। इस आयोजन में मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष नरेंद्र खेतान व कन्हैया यादव का अमूल्य गोगदान रहा।

इस अवसर पर पूर्व प्रभाग समिति अध्यक्ष विनोद मिश्रा, परमार्थ सेवा समिति के रामविलास माहेश्वरी, पवन लाठ, पवन पुरोहित, नरेश छावछरिया, श्रीमती वरदा त्रिवेदी, डॉ. हेतल शाह, अजय पोद्दार, पत्रकार शिवकुमार तिवारी, गणेश पांडे, शीतला प्रसाद सरोज,अवनींद्र आशुतोष आदि विशेष रूप से उपस्थित थे। समारोह संचालन व आभार प्रदर्शन विजय यादव व गंगाराम विश्वकर्मा ने किया।

rajesh

Recent Posts

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: भिवंडी में आदिवासी विद्यार्थियों को बांटी स्कूल सामग्री और LED टीवी

भिवंडी, 20 जून: अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) ने अपनी सेवा और समाज कल्याण की परंपरा…

21 hours ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा खड़की के जिला परिषद शाला में आवश्यक सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन

कल्याण: सेवा और समाज कल्याण के अपने संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाते हुए, 'अग्रवाल समाज…

4 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण ने अंबरनाथ के बाल छात्रावास में चलाया सेवा कार्यक्रम

अब आदिवासी इलाकों में बांटी जाएगी शैक्षणिक सामग्री ​अंबरनाथ: "मानव सेवा ही माधव सेवा है"…

1 week ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा ‘अधिक मास’ के पावन अवसर पर सेवा कार्य, सदस्यों से सहयोग की अपील

"मानव सेवा ही माधव सेवा है" और "सेवा ही धर्म है" के मूल मंत्र को…

2 weeks ago

बदलापुर: अग्रवाल समाज कल्याण ने ‘वेरु मंद प्रतिष्ठान’ में बांटी जरूरत की सामग्री, स्वास्थ्य जांच भी की

बदलापुर: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा सामाजिक सरोकार और मानवता की मिसाल पेश करते हुए बदलापुर…

2 weeks ago