Categories: FEATURED

मुंबई में भी दिखा आस्था का महाकुंभ, सागर किनारे लाखों ने दिया सूर्य को अर्ध्य

(शीतला प्रसाद सरोज)
मुंबई। लोक आस्था और सूर्योपासना का महापर्व, ‘छठ पूजा’ रविवार को शाम अस्ताचलगामी सूर्य को अर्ध्य देने के साथ श्रद्धा पूर्वक मनाया गया।दो दिन पहले शुरू हुए इस छठ महोत्सव, पर लोगों ने डूबते सूर्य को अर्ध्य देने के बाद सोमवार को उगते सूर्य को अर्ध्य देकर पूजा पूर्ण की।

गणेशोत्सव और छठ पूजा मे समानता

सागर तटों पर दोपहर बाद से ही व्रतियों और उनके परिजनों की भीड़ पूजा सामग्री के साथ सागर,नदी और पास के तालाबों के किनारे बढ़ रही थी। महिलाओं ने छठ पूजा के गीत गाते हुए छठ माता की विधि विधान से पूजा कर घर और संतान की कुशलता की मनोकामना की।

उल्हासनगर मे विधायक कुमार आयलानी और पूर्व विधायक पप्पू कलानी ने दर्ज कि छठ पूजा मे उपस्थिति

छठ व्रतियों का मुख्य जमावड़ा जुहू के सागर तट पर दिखा। अनुमान है कि इस स्थान पर तीन से चार लाख लोगों ने अर्ध्य दिया होगा। जुहु चौपाटी के अलावा उपनगर के आस-पास भी रहने वाले लाखों छठ व्रतियों ने दादर, मार्वे, अक्शा, गोराई आदि सागर तट पर डूबते सूर्य को अर्ध्य दिया ।

भाजपा विधायक गणपत गायकवाड ने जमकर लगाए छठी मईया के जयकारे

पूजा स्थलों पर जुटने वाली भीड़ के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया।बीएमसी प्रशासन और मुंबई पुलिस की ओर से छठ महोत्सव में उमड़ने वाली भीड़ को कन्ट्रोल करने के लिए सभी पूजा स्थलों पर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया था।

जुहू में बिहारी फ्रंट की पूजा, निरुपम ने दिया अर्ध्य-

हर साल की भांति इस साल भी पूर्व सांसद संजय निरुपम की ओर से ‘बिहारी फ्रंट’ के बैनर तले होटल पामग्रोव, जुहू चौपाटी के पीछे ‘छठ पूजा’ का आयोजन किया गया,जहां संजय निरुपम ने अर्ध्य दिया। ‘बिहारी फ्रंट’ की छठ पूजा का यह रजत जयंती वर्ष ( 25 वां वर्ष ) था।

इस धार्मिक कार्यक्रम में अभिनेता पंकज त्रिपाठी, चंदन तिवारी, प्रिया मलिक आदि कलाकार, प्रदीप सिन्हा, राजू अग्रवाल, सर्वेश जायसवाल, ताराकांत झा, हरेराम झा, पंकज कुमार,अरुण सिन्हा आदि, गोविंद यादव, अजीत सुर्वे सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

खर-ना, नाम के अनुसार, कड़े नियमो के साथ मनाए जाने वाला छठ पर्व का “खरना”

rajesh

Recent Posts

डोंबिवली: मनसे का नाम लेकर व्यापारी से 32 लाख की रंगदारी, घर में घुसकर मारपीट और महिला से बदसलूकी

डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…

2 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: 30 मई को वृद्धाश्रम के बुजुर्गों और गौशाला की गौमाताओं को दी जाएगी बड़ी सहायता

अंबरनाथ/बदलापुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है और जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है।…

2 weeks ago

कल्याण स्टेशन पर सुरक्षा की बड़ी चूक: प्याऊ से ‘कंप्रेसर’ चोरी, सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…

1 month ago

कल्याण रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में सेंध: प्याऊ से कंप्रेसर चोरी, यात्रियों को बूंद-बूंद पानी के लिए मोहताज करने की साजिश

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…

1 month ago

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

2 months ago