Categories: FEATURED

घर की बालकनी में कबूतरों को दाना डालने पर सिविल कोर्ट ने लगाई रोक

 

अगर आप पशु-पक्षी प्रेमी हैं और उनके लिए दाना और पानी की व्यवस्था करते हैं, तो यह एक सराहनीय काम है, लेकिन अगर इसी कार्य की वजह से आपके हाउसिंग सोसायटी के किसी सदस्य को परेशानी होती है, तो उसका हल भी निकालना चाहिए।

शहर की एक सिविल कोर्ट ने 10 साल बाद एक परिवार को घर के बालकनी और खिड़की में पक्षियों को दाना खिलाने पर रोक लगा दी। पक्षियों को दाना डालने के बाद होने वाली परेशानियों से तंग आकर एक दंपती ने सिविल कोर्ट में 2011 में वाद दायर किया था।

वर्ली की वीनस हाउसिंग सोसायटी में दिलीप शाह (71) का फ्लैट है। उनके फ्लैट के ठीक ऊपर फ्लैट रहने वाले जिगिशा और पद्‌मा ठाकोरे रहते हैं। जिगिशा पशु-पक्षी कार्यकर्ता हैं। उन्होंने अपनी बालकनी में पक्षियों के बैठने और खाने के लिए एक मेटल-ट्रे अथवा एक बड़ा प्लैटफॉर्म बनवाया। दिलीप शाह और उनकी पत्नी मीना (68) ने आरोप लगाया कि इसके बाद बड़ी संख्या में पक्षी, कबूतर आने लगे।

बुजुर्ग दंपती ने पशु-पक्षी कार्यकर्ता से परेशानियों के बारे में बताया, लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ। इस बारे में बुजुर्ग दंपती ने हाउसिंग सोसायटी से भी शिकायत की, लेकिन वहां भी कोई हल नहीं निकला।

इसके बाद बुजुर्ग दंपती ने अपने वकील के जरिए 2011 में मुंबई सिविल कोर्ट में जिगिशा ठाकोरे और पद्‌मा ठाकोरे के खिलाफ वाद दायर किया। शाह ने अपने वाद में कहा कि उनके फ्लैट में पक्षियों की बीट और पक्षियों को दिए जाने वाले दाने नीचे गिरते हैं। दानों में छोटे कीड़े होते थे, जो उनके घर में आ जाते थे। इससे उनकी बालकनी में बदबू आती है और घर की बालकनी और विंडो की सफाई में दिक्कतें आती थी।

वाद के मुताबिक, बुजुर्ग महिला को पहले से ही त्वचा की दिक्कतें थीं, फ्लैट की बालकनी में गिरने वाले दाने और अन्य वजहों की वजह से उनकी दिक्कतें बढ़ गईं। इस बारे में पशु- पक्षी कार्यकर्ता ठाकोरे परिवार को जानकारी दी गई, तो वे उनकी बातों पर कोई ध्यान नहीं दिए,

बल्कि ठाकोरे परिवार ने उलटे बुजुर्ग दंपती से ही कहा कि वे पक्षियों को दाना-पानी डालने जैसे दया-भाव के काम करते हैं। उनके कामों में अड़ंगा लगाने की बजाय पड़ोसी होने के नाते दाना नीचे गिरने पर बर्दाश्त करें।

मामले में सुनवाई की दौरान एक प्रतिवादी पद्‌मा की मौत हो चुकी है। पूरे मामले में सभी पक्षों को सुनने के बाद सिविल कोर्ट के अडिशनल सेशन जज ए़ एच़ लड्डाड ने कहा, ‘पक्षियों को मेटल-ट्रे में दाना डालकर खिलाने वाले ठाकोरे परिवार का बर्ताव बुजुर्ग दंपती को परेशान करने वाला है, क्योंकि उनकी बालकनी इस परिवार की बालकनी के ठीक नीचे है।’

इसके बाद कोर्ट ने अपने आदेश में ठाकोरे परिवार और उनके परिवार के अन्य सदस्यों द्वारा बालकनी में पक्षियों को दाना खिलाने पर स्थाई रूप से रोक लगा दी।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

डोंबिवली: मनसे का नाम लेकर व्यापारी से 32 लाख की रंगदारी, घर में घुसकर मारपीट और महिला से बदसलूकी

डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…

2 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: 30 मई को वृद्धाश्रम के बुजुर्गों और गौशाला की गौमाताओं को दी जाएगी बड़ी सहायता

अंबरनाथ/बदलापुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है और जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है।…

2 weeks ago

कल्याण स्टेशन पर सुरक्षा की बड़ी चूक: प्याऊ से ‘कंप्रेसर’ चोरी, सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…

4 weeks ago

कल्याण रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में सेंध: प्याऊ से कंप्रेसर चोरी, यात्रियों को बूंद-बूंद पानी के लिए मोहताज करने की साजिश

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…

1 month ago

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

2 months ago